स्विट्जरलैंड से ड्रॉ खेलकर भी कतर ने रचा इतिहास, टीम को मिला पहला पॉइंट

Last Updated:June 14, 2026, 09:51 IST

पिछले फीफा विश्व कप की मेजबान टीम कतर ने इस बार अपने पहले ग्रुप मैच में स्विट्जरलैंड को 1-1 की बराबरी पर रोका. इस तरह कतर ने फीफा विश्व कप में अपना पहला अंक हासिल किया. अपनी मेजबानी में कतर ने पिछली बार सारे ग्रुप मैच गंवाए थे. ऐसे में स्विट्जरलैंड के खिलाफ ड्रॉ खेलकर भी कतर की टीम के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है.

स्विट्जरलैंड बनाम कतर का मैच रहा ड्रॉ

नई दिल्ली: बौलेम खौखी के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के चौथे मिनट में किए गए गोल की मदद से कतर ने फुटबॉल विश्व कप में अपना पहला अंक हासिल किया. मैच में ग्रुप बी से मजबूत दावेदार माने जा रहे स्विट्जरलैंड को कतर ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका. ब्रील एम्बोलो ने 17वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्विट्जरलैंड को बढ़त दिलाई.

एक समय उसकी जीत सुनिश्चित लग रही थी लेकिन अंतिम सीटी बजाने से कुछ देर पहले लेवी स्टेडियम में 67,966 दर्शकों के सामने खेले गए मैच में खौखी ने हेडर से बराबरी का गोल दागकर कतर को विश्व कप में अपना पहला अंक दिलाया. कतर चार साल पहले अपने देश में विश्व खेले गए विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था और यहां पहले मैच में वह बहुत प्रभावित नहीं कर पाया.

स्विट्जरलैंड मैच में गंवाए गोल करने के मौके

स्विट्जरलैंड की टीम ने गोल करने के कुछ अच्छे मौके गंवाए जिसके कारण उसे एक अंक से संतोष करना पड़ा. स्विट्जरलैंड के मिडफील्डर ग्रैनिट ज़ाका ने कहा, ‘‘हर ड्रॉ हार जैसा लगता है. हम खुद का आकलन कर रहे हैं. आज का प्रदर्शन जीत के लिए काफी नहीं था.’’ कतर के कई खिलाड़ी मैच के आखिर में किए गए गोल का जश्न मनाते हुए जमीन पर गिर पड़े, जबकि अन्य खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगाने के लिए दौड़ पड़े.

टीम के प्रदर्शन से खुश हैं कतर के कोच जुलेन लोपेटेगुई

कतर के कोच जुलेन लोपेटेगुई ने कहा, ‘‘आज के प्रदर्शन पर मुझे बहुत गर्व है. हमारे खिलाड़ियों ने अनुशासन दिखाया और रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया. कभी-कभी हमें किस्मत का साथ भी मिला, लेकिन जीवन और फुटबॉल में आपको भरोसा बनाए रखने के साथ किस्मत की भी जरूरत पड़ती है.’’

स्विट्जरलैंड के मिडफील्डर डेनिस जकारिया ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हमने वैसा खेल नहीं दिखाया जैसा हम चाहते थे. हमें गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन हमने उनमें से कई गंवा दिए. हमें इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा.’’

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति