लाइव मैच में भारी बवाल, शिवम दुबे की टीम के प्लेयर पर टूट पड़े तुषार देशपांडे

होमखेलक्रिकेट

लाइव मैच में भारी बवाल, शिवम दुबे की टीम के प्लेयर पर टूट पड़े तुषार देशपांडे

Last Updated:June 14, 2026, 10:28 IST

मुंबई टी20 लीग 2026 के फाइनल में उस समय बवाल हो गया जब एआरसीएस अंधेरी और मराठा रॉययल्स के खिलाड़ी आपस में उलझ गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बल्लेबाज जब आउट होकर लौट रहा था तो उसकी दूसरी टीम के खिलाड़ी बहस हो गई.

मुंबई टी20 लीग के फाइनल में हुई लड़ाई

नई दिल्ली: मुंबई टी20 लीग 2026 के फाइनल में मराठा रॉयल्स ने एआरसीएस अंधेरी को 8 रन से हराकर खिताब को अपने नाम किया. इस फाइनल मैच में मराठा रॉयल्स और एआरसीएस अंधेरी के प्लेयर के बीच जमकर बवाल हुआ. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ी के बीच तगड़ी बहस हो रही है.

घटना लक्ष्य का पीछा कर रही अंघेरी की पारी के 19वें की है. अंधेरी के बल्लेबाज गौरव जाथर ने स्पिनर इरफान उमैर की दूसरी गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ा. गौरव के इस सिक्स से मराठा रॉयल्स की टीम पर भारी दबाव आ गया. हालांकि, अगली ही गेंद पर इरफान ने शानदार वापसी की और गौरव जाथर को 23 रनों के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

मराठा रॉयल्स के खिलाड़ियों ने मनाया आक्रामक जश्न

गौरव जाथर के आउट होने के बाद मराठा रॉयल्स के खिलाड़ियों ने बेहद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाना शुरू कर दिया, जिस पर जाथर ने आपत्ति जताई. देखते ही देखते मराठा रॉयल्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे और जाथर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

गौरव तुषार देशपांडे के बीच की बहस गंभीर होती चली गई. ऐसे में डगआउट में बैठे सीनियर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैदान पर आकर बीच बचाव किया. इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ. जाथर के आउट होकर मैदान से बाहर जाने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा.

मराठा ने मैच में की थी पहले बल्लेबाजी

वहीं इस फाइनल मुकाबले की बात करें तो मराठा रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया था. बल्लेबाजी में मराठा की तरफ से सबसे ज्यादा चिन्मय राजेश सुतार ने बेहतरीन 61 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान सिद्धेश लाड ने भी 33 रनों का योगदान दिया.

मराठा रॉयल्स के इस स्कोर के जवाब में अंधेरी ने दिव्यांश सक्सेना की 51 रनों की पारी के बावजूद 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना पाई. दिव्यांश के अलावा अंधेरी के लिए पारी में प्रग्नेश कानपिल्लेवार 28 और गौरव जाथर 23 रनों का योगदान दिया. बॉलिंग में मराठा की ओर से 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लेने वाले तुषार देशपांडे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति