अमिताभ बच्चन की फिल्मों पर लगा था इस देश में बैन, झुकी सरकार, दिया अवॉर्ड

Last Updated:May 19, 2026, 09:33 IST

अमिताभ बच्चन भारत के सबसे ज्यादा पॉपुलर और बड़े सुपरस्टार हैं. उनकी पॉपुलैरिटी कभी भी भारत तक सीमित नहीं रही. 1980 के दशक में जब अमिताभ करियर के पीक पर थे, तब उनका स्टारडम विदेशों में भी फैला हुआ था. मिस्र में तो उनके इतने फैंस थे कि वहां की सरकार को अपनी ही फिल्म इंडस्ट्री के लिए खतरा महसूस होने लगा था.

अमिताभ बच्चन 1980 के दशक में मिडिल ईस्ट, खासतौर पर मिस्र में बहुत पॉपुलर हुए. अमिताभ की फिल्में वहां इतनी हिट हो रही थीं कि मिस्र की लोकल फिल्म इंडस्ट्री को खतरा महसूस होने लगा. मिस्र सरकार ने वहां भारतीय फिल्मों बैन लगाने की कोशिश की. खासतौर पर अमिताभ बच्चन की फिल्मों पर. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

मिस्र में अमिताभ बच्चन की फिल्में देखने के लिए लोग क्रेजी थे. अमिताभ की फिल्म लगने पर सिनेमाघरों में भीड़ लगती थी, लेकिन मिस्र की अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था. मिस्र की कल्चर मिनिस्ट्री ने एक कानून पास किया. इस कानून के तहत स्थानीय फिल्म को बढ़ावा देन की वजह बताई गई. भारतीय फिल्मों को बैन किया गया. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

दरअसल, भारतीय फिल्में मिस्र में बहुत अच्छी कमाई कर रही थी. लेकिन लोकल फिल्में कोई नहीं देख रहा था. बैन का रिजल्ट यह हुआ कि अमिताभ बच्चन की फिल्में गैर-कानूनी तरीके से वहां आने लगी. छोटे और दूर-दराज के थिएटर्स में गुपचुप तरीके से उनकी फिल्में दिखाई जा रही थीं. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना ही नहीं, जिन लोगों के पास एफएम और टेप रिकॉर्डर नहीं थे, वो हर गुरुवार की रात एक कैफे में जाते थे और अमिताभ बच्चन के गाने सुनने थे. उनकी फिल्मों को सुनते थे. अमिताभ इतने पॉपुलर थे कि उनकी फिल्म ‘गिरफ्तार'(1985) का एक पूरा सीन पाइरेट कर लोकल फिल्म में डाला गया. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

साल 1991 में जब अमिताभ बच्चन मिस्र गए तो एयरपोर्ट पर ऐसा क्राउड जमा हो गया कि स्थिति अनियंत्रित हो गई. भीड़ कस्टम्स हॉल तक घुस आई. अमिताभ ने खुद इसे ‘नेशनल क्राइसिस’ कहा था. अमिताभ के डॉक्यूमेंट्स को इमिग्रेशन और कस्टम्स अधिकारियों ने उनके होटल रूम में ही चेक किए. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

अमिताभ बच्चन काहिरा फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे. इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमिताभ बच्चन कितने बड़े स्टार थे. वे डिप्लोमैट से ज्यादा भारत की सॉफ्ट पावर फैला रहे थे. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

जो मिस्र दशकों तक अमिताभ बच्चन के फिल्मों के बैन करने के अलग-अलग तरीके ढूंढ रहा था, उसी मिस्र ने साल 2001 में अमिताभ को ‘एक्टर ऑफ द सेंचुरी’ के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

अमिताभ बच्चन 83 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनके स्टारडम में कमी नहीं आई है. वह लगातार फिल्में कर रहे हैं. वह बहुत जल्द ही ‘कल्कि 2’ में नजर आएंगे. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति