‘गोपाल की सारी गलती, चंपत की नहीं’, राम मंदिर दान चोरी में ट्रस्ट के महंत का दावा

Last Updated:July 03, 2026, 07:56 IST

Ayodhya Ram temple donation theft: राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने पहली बार बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कथित विवाद के लिए गोपाल राव को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वही लोगों को गुमराह कर रहे हैं. वहीं, उन्होंने पूर्व महासचिव चंपत राय का बचाव करते हुए उन्हें पूरी तरह ईमानदार बताया. इस बीच SIT ने अयोध्या में कई घंटे तक जांच की है और आने वाले दिनों में गोपाल राव व डॉ. अनिल मिश्रा से पूछताछ की संभावना जताई जा रही है.

Ram Mandir Daan Chori: ‘सारी गलती गोपाल राव की…’, राम मंदिर ट्रस्टी का बड़ा दावा; चंपत राय का किया बचाव

Ayodhya Ram Mandir Daan Chori: राम मंदिर दान चोरी की गुत्थी अब तक अनसुलझी है. राम मंदिर से किसने-कितने रुपयों का गबन किया, इसका अब तक हिसाब नहीं पता चला है. राम मंदिर गबन मामले का मास्टरमाइंड कौन है, यह भी पहेली है. हालांकि, एसआईटी की टीम दान चोरी का राज सामने लाने में जुटी है. कई चंदा चोरों को पकड़ा गया है. उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. चंपत राय भी शक के दायरे में है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने अयोध्या में करीब 8 घंटे तक गहन जांच की है. इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों मसल गोपाल राव, चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा से पूछताछ हुई है. इस बीच राम मंदिर के ट्रस्टी दिनेंद्र दास महाराज ने पहली बार ट्रस्ट के खिलाफ बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसका सारा ठीकरा गोपाल राव पर फोड़ा है.

जी हां, CNN-News18 ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े एक सीनियर पुजारी के साथ हिडन-कैमरा बातचीत की है. उनका नाम है देनेंद्र दास महाराज. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने कहा कि गोपाल राव राम मंदिर की परंपराओं में विश्वास नहीं करते. सारी गलती गोपाल राव की है, वही सबको गुमराह कर रहे हैं.

चंपत राय के समर्थन में दिनेंद्र दास महाराज
वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में के राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने गुरुवार को राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के विवाद के बीच पूर्व ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के समर्थन में बात की. उन्होंने कहा कि चंपत राय ने कभी किसी के बारे में बुरा नहीं कहा और हमेशा भगवान राम की सेवा में पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया है.

‘चंपत राय तन-मन-धन से रामलला की सेवा कर रहे’
एएनआई से बात करते हुए महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने कहा, ‘मैं चंपत राय को 15 साल से ज़्यादा समय से जानते हूं और मैंने कभी भी उनकी तरफ से कोई गलत काम होते नहीं देखा. मैं पिछले 15 सालों से उनके संपर्क में हूं. चंपत राय तन-मन-धन से रामलला की सेवा कर रहे हैं. वे कभी किसी के बारे में बुरा नहीं बोलते. अगर एक रुपया भी आता है, तो वे उसे रामलला को ही सौंप देते हैं. कोई भी बात होने पर वे सबको बताते हैं. वे ट्रस्ट की बैठक में सब कुछ बताते हैं और वहां जो भी फ़ैसला होता है, उसे मानते भी हैं. अगर मुझे कोई कमी दिखती, तो मैं खुद उसे कमी बताता. मुझे चंपत राय में कोई खराबी नहीं दिखती. अगर कोई गलती दिखती, तो मैं ज़रूर बोलता.’

क्यों अहम है यह बयान
यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब राम मंदिर के दान में कथित हेराफेरी के मामले की जांच तेज हो चुकी है और एक बार फिर गुरुवार को SIT की टीम अयोध्या पहुंची. जांच में सबसे बड़े खुलासों में से एक मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला की तरफ से हुआ है. पूछताछ के दौरान पता चला है कि कथित रैकेट ने चोरी को अंजाम देने से पहले मंदिर के लेआउट, जिसमें CCTV ब्लाइंड स्पॉट, एंट्री और एग्ज़िट रूट शामिल थे, का बारीकी से अध्ययन किया था.

गोपाल राव और अनिल मिश्रा से होगी पूछताछ!
इस बीच जांच का दायरा बढ़ रहा है. पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए फाइनेंशियल ट्रेल की जांच कर रही है कि क्या आठ आरोपियों में से किसी ने कथित तौर पर हेराफेरी किए गए पैसे को अयोध्या के बाहर प्रॉपर्टी में निवेश किया या फंड को कहीं और भेजा. जांचकर्ता इसमें शामिल सभी लोगों के बीच फाइनेंशियल और पर्सनल लिंक का पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं. एक और अहम घटनाक्रम में पुलिस सूत्रों का कहना है कि चल रही जांच के तहत आने वाले दिनों में SIT गोपाल राव और अनिल मिश्रा से पूछताछ कर सकती है.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति