फ्रांस में दहाड़ीं पारुल चौधरी, 5000 मीटर दौड़ में तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड

Last Updated:June 14, 2026, 17:47 IST

Parul Chaudhary 5000m National Record: भारतीय धाविका पारुल चौधरी ने फ्रांस के नीस में आयोजित ‘मीटिंग निकाइया 2026’ में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में अपना ही नेशनल रिकॉर्ड और बेहतर कर लिया है. पारुल ने 15:04.26 का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया. 31 साल की पारुल ने साल 2023 में बनाए अपने ही 15:10.35 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा. हालांकि, इस रेस में वह दूसरे स्थान पर रहीं.

पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा.

नई दिल्ली. भारत की पारुल चौधरी ने फ्रांस के नीस में हुई ‘मीटिंग निकाइया 2026’ प्रतियोगिता में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15:04.26 का नया निजी सर्वश्रेष्ठ समय बनाते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा. हालांकि, उन्होंने इस दौड़ को दूसरे स्थान पर रहते हुए फिनिश किया. भारत की यह एथलीट इथियोपिया की बेरेका सेनिया मोहम्मद के पीछे रहीं, जिन्होंने 15:03.85 के मीट रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान पाया. फ्रांस की एलेसिया जार्बो 15:16.83 के सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

AFI ने दी बधाई
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ट्वीट किया, ‘पारुल चौधरी ने ‘मीटिंग निकाइया 2026′ में 15:04.26 का शानदार समय निकालते हुए दूसरा स्थान पाया और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया.’ इस तरह पारुल ने 5000 मीटर दौड़ में एएफआई के एशियाई खेल 2026 के लिए क्वालीफाइंग मानक (15:36.58 सेकंड) को पार कर लिया है. हांग्झोउ एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन 31 वर्षीय पारुल के नाम 3000 मीटर स्टीपलचेज का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है.

पारुल राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के क्वालिफाइंग मार्क (14:56.60) को छूने से चूक गईं. यह इस साल उनकी सिर्फ दूसरी प्रतियोगिता थी. उन्होंने अपने सीजन की शुरुआत शंघाई डायमंड लीग से की थी, जहां उन्होंने दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच 3000 मीटर स्टीपलचेज में सातवां स्थान हासिल किया था. इस इवेंट के दौरान उन्होंने स्टीपलचेज में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई भी कर लिया था. उन्होंने 9:12.84 का समय निकाला, जो कि क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड (9:27.41) से काफी बेहतर था.

पारुल आमतौर पर 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दोनों रेस में दौड़ती हैं, लेकिन इस साल उनका फोकस 3000 मीटर स्टीपलचेज पर है. उम्मीद है कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज और एशियाई खेलों में 5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज दोनों में हिस्सा लेंगी. राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स का स्तर बेहद ऊंचा और वर्ल्ड-क्लास होता है, क्योंकि इसमें केन्या, इथियोपिया, युगांडा और कैरेबियाई देशों के धावक हिस्सा लेते हैं. यह 2022 का राष्ट्रमंडल खेल ही था, जिसने पुरुषों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अविनाश साब्ले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई, जब उन्होंने इस स्पर्धा में केन्याई धावकों के दबदबे को तोड़ते हुए रजत पदक जीता था.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति