68 रन की पारी खेलकर भी स्मृति को नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच, किसने झटका अवार्ड

होमखेलक्रिकेट

68 रन की पारी खेलकर भी स्मृति को नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच, किसने झटका अवार्ड

Last Updated:June 14, 2026, 23:32 IST

India vs Pakistan women’s t20 world cup: भारत ने आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटाते हुए अभियान की शुरुआत की. दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट झटके और पाकिस्तान के बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी. उनको इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में धो डाला

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार हर एक भारतीय फैन को था. अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए हरमनप्रीत कौर की टीम ने 64 रन की दमदार जीत दर्ज की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 170 रन की पारी खेली थी. स्मृति मंधाना ने 68 रन बनाए जबकि ऋचा घोष ने आखिर में आकर 34 रन की पारी खेली. पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने आकर ऐसा गेंदबाजी की जिसने पूरा मैच एकतरफा कर दिया. सिर्फ 10 रन देकर उन्होंने 5 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब ले उड़ीं.

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. पाकिस्तान ने महज 18 रन पर टीम के दो विकेट गिरा दिए. शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज का विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल में फंस गई थी. स्मृति मंधाना ने यहां से पारी को संभाला और रन गति भी बढ़ाई. उन्होंने 44 बॉल पर 68 रन की पारी खेली. इसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी निभाई.

दीप्ति ने 5 विकेट लेकर झटका POM का अवार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने जोरदार शुरुआत करते हुए 5वें ओवर तक 38 रन बना डाले. दीप्ति ने आकर पहला विकेट झटका और फिर यहां से भारत ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया. देखते ही देखते पाकिस्तान की बल्लेबाजी की हवा निकल गई. 4 ओवर में दीप्ति ने सिर्फ 10 रन खर्चे और 5 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, नाशरा संधू और तस्मिया रुबाब को आउट किया. दीप्ति ने दूसरी बार टी20 में 5 विकेट हासिल करने का कारनामा अंजाम दिया.

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति