Last Updated:May 07, 2026, 18:36 IST
UP Police SI Result 2026 : यूपी पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ जारी हो गया है. अब आगे फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट आदि होगा.
UP Police SI Result 2026 : फिजिकल के लिए 12,333 अभ्यर्थी पास हुए हैं.
UP Police SI Result 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. यूपी पुलिस में 4543 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में विज्ञापित पदों के सापेक्ष करीब 2.7 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार कुल 12,333 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं.
भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रिजल्ट के मुताबिक लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) की प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह से शुरू की जाएगी. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. गौरतलब है कि यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. यह लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
यूपी SI भर्ती परीक्षा कटऑफ
कब से होगा SI का फिजिकल टेस्ट
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का अब फिजिकल टेस्ट राउंड शुरू होगा. इसकी शुरुआत इस महीने यानी मई के तीसरे सप्ताह से होगी. फिजिकल टेस्ट के लिए डेट की घोषणा और फिर एडमिट कार्ड जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे.
फिजिकल टेस्ट के लिए मापदंड
फिजिकल टेस्ट के दो चरण हैं. एक है शारीरिक मानक परीक्षण और दूसरा फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट. शारीरिक मानदंड इस प्रकार है-
- जनरल, ओबीसी एवं एससी वर्ग से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए. इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए. एससी वर्ग से आने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी होनी आवश्यक है. इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए.
- महिला वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है. न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम निर्धारित है.
फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट
शारीरिक मानदंड में सफल उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी. जबकि, महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करना अनिवार्य होगा. जो उम्मीदवार रनिंग को पूरा नहीं कर सकेंगे उनको भर्ती की प्रक्रिया से बाहर कर दिया जायेगा.
About the Author
Praveen SinghSub Editor
Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh










