योगी सरकार का लापरवाह डॉक्टरों पर चला हंटर, 5 बर्खास्त, 16 के खिलाफ जांच शुरू

Last Updated:May 08, 2026, 10:32 IST

Lucknow News: उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने स्वास्थ्य महकमे में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश पर 5 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है. वहीं सीएमओ समेत 16 अन्य चिकित्साधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं. कुछ डॉक्टरों के वेतन को भी रोका गया है.

ख़बरें फटाफट

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 5 डॉक्टरों को किया बर्खास्त

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लापरवाही के आरोप में 5 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि अम्बेडकर नगर के सीएमओ समेत 16 चिकित्साधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. बर्खास्त किए गए डॉक्टरों पर लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने का आरोप है. इनमें गोरखपुर, कुशीनगर, बलरामपुर, अमेठी और औरैया के डॉक्टर शामिल हैं.

जिन डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है उनमें गोरखपुर के डॉ अलकनंदा, कुशीनगर के डॉ रामजी भरद्वाज, बलरामपुर के डॉ सौरभ सिंह, अमेठी के डॉ विकलेश कुमार शर्मा और औरैया की डॉ मोनिका वर्मा शामिल हैं. इसके अलावा अम्बेडकर नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा पर निजी नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगा है. हरदोई के संडीला के चिकित्सा अधीक्षक पर भी अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप है.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इसके अलावा कई अन्य डॉक्टरों पर वसूली, अभद्र व्यवहार, गलत मेडिको-लीगल रिपोर्ट तैयार करने, प्राइवेट प्रैक्टिस और प्रशासनिक लापरवाही जैसे आरोपों में कार्रवाई की गई है. कुछ डॉक्टरों की वेतनवृद्धि रोकी गई है, तो कुछ की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है. सरकार का साफ संदेश है कि मरीजों की सेवा में कोताही बरतने और भ्रष्टाचार में लिप्त स्वास्थ्य कर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. स्वास्थ्य विभाग में सुधार और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह अभियान जारी रहेगा. यह कार्रवाई स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और जिम्मेदार चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति