वीकेंड पर नहीं होंगे बोर, Jio Hotstar पर देखें ये 7 दमदार हॉलीवुड सीरीज

Last Updated:May 21, 2026, 17:01 IST

वीकेंड पर क्या देखें समझ नहीं आ रहा? तो जियो हॉटस्टार पर मौजूद ये 7 हॉलीवुड सीरीज आपकी बोरियत मिनटों में दूर कर सकती हैं. दमदार कहानी, शानदार विजुअल्स और हिंदी डबिंग के साथ ये शोज आपको शुरू से आखिर तक बांधे रखते हैं. ऐसे में आप भी इसे इंजॉय कर सकते हैं. चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.

आजकल ओटीटी पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड सीरीज का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. खास बात ये है कि अब ज्यादातर इंटरनेशनल सीरीज हिंदी में भी अवेलेबल हैं, जिससे दर्शक उन्हें आसानी से एंजॉय कर पा रहे हैं. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ नया और दमदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो जियो हॉटस्टार पर मौजूद ये शानदार हॉलीवुड सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. साइंस-फिक्शन से लेकर सस्पेंस, ड्रामा और डार्क कॉमेडी तक, हर तरह का कंटेंट यहां देखने को मिलेगा.( फोटो साभार-IMDB)

अगर आपको स्पेस, मिस्ट्री और एडवेंचर से भरी कहानियां पसंद हैं, तो ‘स्टार वार्स: स्केलेटन क्रू’ आपके लिए परफेक्ट सीरीज हो सकती है. ये कहानी कुछ बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से एक खतरनाक और अनजान गैलेक्सी में पहुंच जाते हैं. इसके बाद शुरू होता है उनका रोमांच से भरा सफर. सीरीज में शानदार विजुअल्स और इमोशनल मोमेंट्स दोनों देखने को मिलते हैं.( फोटो साभार-IMDB)

‘द गॉडफादर’ जैसी आइकॉनिक फिल्म आखिर कैसे बनी थी, इसके पीछे क्या-क्या मुश्किलें आई थीं, ये सब आपको ‘द ऑफर’ में देखने को मिलेगा. यह एक ड्रामा मिनी सीरीज है, जिसमें फिल्ममेकिंग की दुनिया को बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है. अगर आपको सिनेमा के पीछे की अनकही कहानियां जानना पसंद है, तो ये सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी.( फोटो साभार-IMDB)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘द व्हाइट लोटस’ में आपको सस्पेंस और डार्क कॉमेडी का तड़का मिलेगा.यह सीरीज बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है, अंदर से उतनी ही रहस्यमयी है. कहानी एक लग्जरी रिसॉर्ट में ठहरे लोगों की जिंदगी के आसपास घूमती है, जहां धीरे-धीरे कई राज सामने आने लगते हैं. सीरीज में ड्रामा, सस्पेंस और डार्क कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है.( फोटो साभार-IMDB)

‘बेस्ड ऑन अ ट्रू स्टोरी’ में आपको क्राइम और कॉमेडी का अलग एक्सपीरियंस मिलेगा.यह सीरीज एक ऐसे कपल की कहानी दिखाती है, जिसकी जिंदगी अचानक एक सीरियल किलर की वजह से बदल जाती है. कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो आपको लगातार स्क्रीन से बांधे रखते हैं. इसमें थ्रिल के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी भी देखने को मिलती है.( फोटो साभार-IMDB)

‘द डे ऑफ द जैकल’ एक दमदार एक्शन-थ्रिलर सीरीज है, जो फ्रेडरिक फोर्सिथ के मशहूर नॉवेल पर आधारित है. इसका पहला सीजन 2024 में रिलीज हुआ था और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. सस्पेंस और एक्शन से भरपूर ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर आप भी आसानी से देख सकते है. ( फोटो साभार-IMDB)

‘द पेंग्विन’ एक पॉपुलर क्राइम ड्रामा सीरीज है, जो फिल्म ‘द बैटमैन’ का स्पिन-ऑफ है. इसमें गोथम सिटी के अंडरवर्ल्ड में पेंग्विन के सत्ता हासिल करने के खतरनाक सफर को दिखाया गया है. इस सीरीज के 8 एपिसोड हैं. आप भी इसे इस वीकेंड जियो हॉटस्टार पर हिंदी में देख सकते हैं. ( फोटो साभार-IMDB)

‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ एक दमदार मार्वल एक्शन सीरीज है, जिसमें जबरदस्त फाइट सीन्स, सस्पेंस और शहर की राजनीति का शानदार मेल देखने को मिलता है. सीरीज का डार्क माहौल और हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट इसे बेहद रोमांचक बनाता है. अगर आपको एक्शन और सुपरहीरो ड्रामा पसंद है, तो ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. ( फोटो साभार-IMDB)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति