अफ्रीकी कप्तान को शुभमन क्यों लग रहे है सिंघम,फंक्शन में सामने आया फिरकी का डर
Last Updated:October 08, 2025, 15:59 IST
दक्षिण अफ्रीका के कप्तानटेंबा बावुमा को अगले महीने भारत में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान ‘टर्निंग’ विकेट मिलने की उम्मीद है हालांकि शुभमन गिल की कप्तानी में मेजबान टीम ने संतुलित पिच पर खेलने में रूचि दिखाई है.
टेंबा बावुमा ने जताई भारतीय पिचों को लेकर चिंता, नवंबर में खेलना है दो टेस्ट मैचों की सीरीज
नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा को अगले महीने भारत में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान ‘टर्निंग’ विकेट मिलने की उम्मीद है हालांकि शुभमन गिल की कप्तानी में मेजबान टीम ने संतुलित पिच पर खेलने में रूचि दिखाई है. अतीत में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में भारत ने टर्निग पिच पर खेलने पर जोर दिया है लेकिन गिल ने कहा कि वह ऐसी विकेट पर खेलना चाहते हैं जिनसे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिले.
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के गत चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका को भारत में कोलकाता (14 से 18 नवंबर ) और गुवाहाटी (22 से 26 नवंबर) में दो टेस्ट खेलने हैं . बावुमा ने सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों के दौरान मीडिया से कहा , भारत में स्पिनरों की मददगार पिच होंगी अगर ऐसा हुआ तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी. आजकल टीमें अपने अनुकूल पिच तैयार कराती हैं , खासकर डब्ल्यूटीसी को देखते हुए .
न्यूजीलैंड ने दिखाया रास्ता
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने भारतीय पिचों पर बात करते हुए कहा ,‘‘ मेरा अनुभव यही रहा है कि यहां के हालात में भारतीय स्पिनरों की गेंदबाजी और विदेशी स्पिनरों की गेंदबाजी में फर्क होता है. विदेशी स्पिनरों के लिए हालात के अनुरूप ढलने की चुनौती होती है वे या तो तेज गेंद डालते हैं या सपाट. बावुमा ने कहा कि वह भारत के कठिन दौरे के लिये तैयार हें और 2024-25 सत्र में न्यूजीलैंड को 3 . 0 से मिली जीत से प्रेरणा लेंगे. WTC चैंपियन कप्तान बाउमा ने माना कि भारत दौरा कभी आसान नहीं होता. लेकिन न्यूजीलैंड ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह काफी प्रेरणास्पद है भारत दौरे पर कई टीमों को सफलता नहीं मिली है इसलिए मैं केन विलियसन से टिप्स जरूर लूंगा.
गिल को दबदबा नहीं बनाने देंगे
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने ये भी कहा कि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना काम बखूबी कर चुके हैं और अब गिल की कप्तानी में नयी पीढी पर भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने का जिम्मा है. उन्होंने कहा ,‘‘नये दौर की शुरूआत हो चुकी है रोहित और कोहली अपना काम कर चुके हैं. उन्होंने भारत का दबदबा विश्व क्रिकेट में बनाया और मुझे यकीन है कि आगे भी भारत इसी कोशिश में होगा हमारा काम है कि हम उन्हें दबदबा नहीं बनाने दें.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 08, 2025, 15:55 IST









