कानपुर में जरीब चौकी पर जाम से मिलेगी मुक्ति, 320 करोड़ की लागत से बनेगा ROB

Last Updated:May 08, 2026, 15:27 IST

Kanpur News: कानपुर के जरीब रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने वाली है. सांसद रमेश अवस्थी शुक्रवार को फोर लेन रेलवे ओवरहेड ब्रिज का भूमि पूजन किया. इस ओवरहेड ब्रिज की लागत करीब 320 करोड़ रुपए आएगी.

ख़बरें फटाफट

कानपुर में जरीब चौकी रेलवे ओवरहेड ब्रिज का भूमि पूजन

कानपुर. कानपुर में वर्षों से जाम की बड़ी वजह बने जरीब चौकी रेलवे क्रॉसिंग पर अब राहत की उम्मीद जगी है. शहर को जल्द ही एक नया फोर लेन रेलवे ओवर ब्रिज मिलने जा रहा है. बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने शुक्रवार को करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जरीब चौकी रेलवे ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया. जीटी रोड को कालपी रोड से जोड़ने वाला यह आरओबी शहर के ट्रैफिक सिस्टम को नई रफ्तार देगा. खास बात ये रही कि भूमि पूजन कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरु भी मंच पर मौजूद रहे.

कानपुर के जरीब चौकी इलाके में बनने जा रहे इस फोर लेन रेलवे ओवर ब्रिज को शहर की बड़ी परियोजनाओं में शामिल माना जा रहा है. करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण सेतु निगम द्वारा कराया जाएगा. पुल में कुल चार रैंप बनाए जाएंगे. जिनमें दो रैंप जीटी रोड की ओर, एक कालपी रोड और एक घंटाघर रोड की ओर उतरेगा. जीटी रोड और कालपी रोड की तरफ बनने वाले रैंप चार-चार लेन के होंगे, जबकि घंटाघर की ओर दो लेन का रैंप प्रस्तावित किया गया है.

भूमि पूजन कार्यक्रम में बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान सभी धर्मों के धर्मगुरुओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया. सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में कानपुर का चौमुखी विकास किया जा रहा है और इस आरओबी के बनने के बाद शहरवासियों को भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति