नई दिल्ली. अनन्या पांडे और लक्ष्म की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म चांद मेरा दिल आज यानी 22 मई को दस्तक दे चुकी है. थिएटर्स में रिलीज होते ही यह फिल्म सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगी है और फैंस लगातार इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है. दर्शकों को यह अनप्रिडिक्टेबल कहानी पसंद आ गई है और लीड पेयर की सिजलिंग केमिस्ट्री ने दिल जीत लिया है.
देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘चांद मेरा दिल’ को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं. दर्शकों का रिस्पॉन्स कमाल का है. थिएटर्स में फिल्म के लगने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स दर्शक पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं. किसी ने ‘चांद मेरा दिल’ की तारीफ की है तो किसी ने लक्ष्य और अनन्या पांडे की शानदार परफॉर्मंस की.
साल 2026 का सबसे बड़ा रोमांटिक सेंसेशन
एक फैन ने एक्साइटमेंट में लिखा, ‘साल 2026 का सबसे बड़ा रोमांटिक सेंसेशन. चांद मेरा है जेन-जी के लिए एक शानदार सिनेमाई तोहफा, यह आपकी आम घिसी-पिटी प्रेम कहानियों जैसी बिल्कुल नहीं है. यह फिल्म बेहद खास है, जिसे सिर्फ और सिर्फ बड़े पर्दे के एक्सपीरियंस के लिए ही बनाया गया है. फिल्म में आज के युवाओं के रोमांस को बहुत ही संजीदगी और खूबसूरती से दिखाया गया है. कहानी इस बात को बेहद गहराई से छूती है कि कैसे असल जिंदगी के उतार-चढ़ाव और जिम्मेदारियां देखते ही देखते एक रिश्ते की मासूमियत और नाजुकता पर हावी होने लगती हैं. इस गंभीर मुद्दे को दिखाते हुए भी फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में पूरी तरह कामयाब रहती है. इसका हर सीन, कमाल का म्यूजिक, दमदार डायलॉग्स और कहानी की इंटेंसिटी आपको थिएटर की सीट से हिलने नहीं देगी.’
RATING – ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ 4/5*#ChandMeraDil is NEW CINEMATIC TREAT for Gen-Z
It’s not you regular love story, it’s very much Special and is made for Big-screen experience ️
‘चांद मेरा दिल’ को बताया मस्ट वॉच
सिनेमाघरों में इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस हर किसी से थिएटर्स में जाकर इस जादू को खुद महसूस करने की अपील कर रहे हैं. एक और यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘चांद मेरा दिल बेहद सच्ची, जुनूनी और दिल को गहराई तक छू लेने वाली फिल्म है. यह रोमांस और जज्बातों का एक ऐसा खूबसूरत मेल है, जिसका कमाल का म्यूजिक और लीड पेयर की केमिस्ट्री फिल्म खत्म होने के बाद भी आपके जेहन में बनी रहती है. रूह को छू लेने वाला रोमांटिक ड्रामा, यह फिल्म मस्ट वॉच है.’
⭐ 4.3 / 5#ChandMeraDil: HEARTFELT… PASSIONATE… DEEPLY MOVING… Blends romance and emotion beautifully, with stirring moments and chemistry that linger long after the final frame.
डायरेक्शन की हो रही तारीफ
फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ट्रेलर तो असल कहानी की सिर्फ एक छोटी सी झलक था, मेकर्स ने पूरी कहानी छुपा कर रखी थी. यही वजह है कि थिएटर में बैठकर फिल्म देखते हुए आप लगातार चौंकते हैं, खासकर फिल्म के फर्स्ट हाफ में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स आपको स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देते.’ डायरेक्टर की तारीफ करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘विवेक सोनी, जिन्होंने इससे पहले आप जैसा कोई बनाई थी, उन्होंने इस फिल्म को भी बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न अंदाज में पर्दे पर उतारा है.उनका डायरेक्शन कमाल का है.’
#ChandMeraDil trailer doesn’t give out the whole story. Hence, one is constantly surprised with the developments, that too in the first half. @SonniVivek, who previously directed Aap Jaisa Koi, also helms this film in a stylish manner https://t.co/qsO0NOhbKD
लक्ष्य-अनन्या पांडे की केमिस्ट्री लगी कमाल
फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. आम दर्शकों से लेकर बड़े-बड़े क्रिटिक्स तक, हर कोई दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और तालमेल का दीवाना हो गया है. सोशल मीडिया पर अपना एक्साइटमेंट शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘पर्दे पर लक्ष्य और अनन्या पांडे की केमिस्ट्री सच में कमाल की लग रही है, दोनों ने मिलकर आग लगा दी है.’
— Bolly-Holly-Wood Review & OTT UPDATES (@BRO_bollyRev1ew) May 22, 2026
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है ‘चांद मेरा दिल’
बताते चलें कि धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिज्के डिसूजा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के निर्देशन की कमान विवेक सोनी ने संभाली है. दिलचस्प बात है कि अनन्या पांडे और लक्ष्य ने पहली बार साथ में काम किया है और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ गई है.










