Last Updated:May 22, 2026, 13:44 IST
पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबरों के बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. मुश्किल दौर से गुजर रहीं एक्ट्रेस ने अपने एक खास दोस्त की झलक दिखाई है, जो इस घड़ी में उनकी ताकत बनी हुई है. मौनी ने शुक्रिया अदा करते हुए बताया बुरे वक्त में दोस्त ही उनका सहारा बनी है. मौनी रॉय का यह लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने कुछ दिनों पहले ही पति सूरज नांबियार से अलग होने का ऐलान किया है. इस बीच मौनी रॉय ने अपनी करीबी मित्र त्रिशिला गोकुलदास को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट किया.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मौनी और त्रिशिला के साथ में बिताए गए पल शामिल हैं. उन्होंने तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी लाइफलाइन. तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती. हमेशा मेरे साथ रहने और मेरा सहारा बनने के लिए धन्यवाद. भगवान करे तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों और प्यार से भरी रहे.’
मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है. उनके फैंस कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया देने के साथ त्रिशा को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं. मौनी और सूरज ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर जॉइंट पोस्ट शेयर किया और अलग होने की खबरों की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि काफी सोचने के बाद उन्होंने यह रास्ता चुना है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पोस्ट में दोनों ने ये भी कहा कि वह वे इस दौर को शांति और आपसी समझदारी के साथ मैनेज करना चाहते हैं. उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि ये उनका अपना फैसला है. साथ ही उन्होंने नाराजगी जताई कि पिछले कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें हो रही हैं.
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने पोस्ट में मीडिया से अपील करते हुए कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर झूठी अफवाहें न फैलाई जाएं. उनकी निजिता का सम्मान होना चाहिए और स्पेस देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने पर्सनल लाइफ में जरूरत से ज्यादा दखल न देने की अपील की.
मौनी रॉय टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर हीरोइनों में शुमार हैं. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से करियर की शुरुआत करने वाली मौनी ने ‘देवों के देव महादेव’ में सती के किरदार से घर-घर में असल पहचान बनाई थी. इसके बाद ‘नागिन’ में शिवान्या के किरदार ने उन्हें घर-घर फेमस कर दिया. इसके अलावा वह ‘जरा नच के दिखा’ (सीजन 1) और ‘झलक दिखला जा’ (2014) जैसे डांस रियलिटी शो का भी हिस्सा रहीं.
फिल्म गोल्ड से मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था. अब एक्ट्रेस जल्द ही आगामी फिल्म द वाइव्स में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर ने किया है. यह एक ड्रामा फिल्म है जो बॉलीवुड की स्टार पत्नियों के जीवन, उनके रहस्यों, संघर्षों और ग्लैमर की दुनिया के पीछे छिपी सच्चाई को गहराई और बेबाकी से उजागर करती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











