मीठा खाने से डरते हैं डायबिटीज मरीज? अब उठाएं सहजन वाले खास बिस्किट का लुत्फ

Last Updated:May 08, 2026, 18:08 IST

Healthy Moringa Biscuit: मेरठ के छात्रों ने एक ऐसी चीज बनाई है जो डायबिटीज और एनीमिया के मरीजों के लिए खास है. यहां सहजन यानी मोरिंगा के गुणों पर लंबी रिसर्च के बाद बीटेक एग्रीकल्चर के छात्रों ने खास शुगर-फ्री बिस्किट तैयार किए हैं. ये बिस्किट न सिर्फ शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं, बल्कि शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी को भी पूरा करते हैं.

मेरठ: कुदरत ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं जिनका सही इस्तेमाल हमें बड़ी बीमारियों से बचा सकता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने. बीटेक एग्रीकल्चर फाइनल ईयर के छात्र शिवांश मिश्रा और उनकी टीम ने ‘मोरिंगा’ (सहजन) से खास औषधीय बिस्किट तैयार किए हैं. ये बिस्किट खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो शुगर और खून की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं.
शिवांश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने मोरिंगा के गुणों पर काफी समय तक रिसर्च की. शोध के दौरान उन्हें पता चला कि सहजन में मौजूद तत्व डायबिटीज और एनीमिया जैसी समस्याओं से लड़ने में सक्षम हैं. इसी रिसर्च को आधार बनाकर उन्होंने ये बिस्किट तैयार किए हैं. खास बात यह है कि ये पूरी तरह शुगर-फ्री हैं, जिससे मधुमेह के रोगी बिना किसी डर के इनका आनंद ले सकते हैं.

स्वाद और सेहत की कसौटी पर खरे
वही, उन्होंने बिस्किट बनाने के बाद उनका ‘सेंसरी इवेल्यूएशन’ यानी संवेदी मूल्यांकन कराया गया. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की देखरेख में इन बिस्किटों की सुगंध, बनावट, कुरकुरापन और स्वाद की बारीकी से जांच की गई. इन सभी मानकों पर मोरिंगा बिस्किट पूरी तरह सफल रहे हैं. इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र का व्यक्ति इन्हें आसानी से खा सके.

आयरन और कैल्शियम का पावरहाउस
एग्रीकल्चर विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर क्षितिज कुमार के अनुसार, ये बिस्किट पोषक तत्वों से भरपूर हैं. मोरिंगा में प्राकृतिक रूप से आयरन और कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है. ऐसे में ये बिस्किट शरीर में खून की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूती देने में काफी मददगार साबित होंगे. यह न केवल एक स्नेक है, बल्कि एक तरह की नेचुरल सप्लीमेंट की तरह काम करेगा.

जल्द बाजार में उपलब्ध होंगे बिस्किट
संस्थान अब इन औषधीय बिस्किटों को आम लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए आगे की कमर्शियल प्रक्रियाओं पर काम किया जा रहा है ताकि जल्द ही इन्हें मार्केट में उतारा जा सके. बाजार में आने के बाद ये बिस्किट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होंगे जो अपनी डाइट को लेकर सजग रहते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Meerut,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति