Ex वाइफ रीता भट्टाचार्य के आरोपों पर भड़के सिंगर कुमार सानू, भेजा लीगल नोटिस, बोले- ‘शोर मचाने की..’

Last Updated:October 02, 2025, 14:26 IST

कुमार सानू ने एक्स वाइप रीता भट्टाचार्य के आरोपों पर लीगल एक्शन लिया है. रीता ने इंटरव्यू में गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद सानू ने कानूनी नोटिस भेजा है. सिंगर की टीम की ओर से एक बयान भी सामने आया है. चलिए बताते हैं आखिर कुमार सानू की पूर्व पत्नी ने क्या कहा था.

ख़बरें फटाफट

मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ एक्शन लिया है. दरअसल सिंगर ने पूर्व पत्नी के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है. कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू में रीता भट्टाचार्य ने पूर्व पति को लेकर बड़े आरोप लगाए थे. जिसके बाद सिंगर ने अपने वकील के जरिए कानूनी कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि दावों से उनकी छवि को नुकसान हुआ है. वह उनकी लेगेसी को नुकसान पहुंचाने के लिए ये सब कर रही हैं.

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में रीता भट्टाचार्य ने आरोप लगाया था कि वह उन्हें छोड़कर भाग गए थे. माइक्रोवेव और पंखे भी साथ ले गए थे. घर में दूध और दवा की डिलीवरी भी बंद हो गई थी. वह तब प्रेग्नेंट थीं और खाना तक नहीं था.

एक्स वाइफ के खिलाफ कुमार सानू का एक्शन
अब रीता भट्टाचार्य को सोनू निगम के वकील सना रईस खान ने कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने इस नोटिस में कहा कि चार दशक से भी ज्यादा समय तक सिंगर ने इस इंडस्ट्री में योगदान दिया है. उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ चेतावनी भी दी. इस बयान में कहा गया:

40 साल तक कुमार सानू ने इंडस्ट्री में योगदान दिया है. लाखों लोगों को खुशी दी है. उन्होंने अपने काम और टेलेंट के जरिए दुनियाभर में प्यार और सम्मान पहुंचाया है. उन्हें कुछ लोग चोट पहुंचाने और झूठ फैलाकर शोर मचा रहे हैं. उनकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता, जिन्होंने कई जनरेशन को यादें दी हैं. हम ये सुनिश्चित करते हैं कि सिंगर की गरिमा, विरासत और सम्मान के लिए वह बदनाम करने वालों को कानूनी रूप से हैंडल करेंगे. किसी को अधिकार नहीं कि वह उनकी छवि को धूमिल करें.

क्या बोली थीं रीता भट्टाचार्य
रीता भट्टाचार्य ने इंटरव्यू के दौरान बयान दिया था कि जब वह तीसरी बार प्रेग्नेंट थीं तो सिंगर से तलाक की प्रक्रिया से जूझ रही थीं. उन्होंने दावा किया था कि सिंगर ने उनके बच्चों को खाने और इलाज जैसी जरूरतों से भी वंचित रखा था. दूधवाले को दूध देने से मना कर दिया था तो दवा तक मुहैया नहीं करवाई गई. उन्होंने ये भी कहा था कि कुमार सानू से उन्हें सिर्फ 100 रुपये मिले थे. गुजारा करने के लिए उन्हें अपने गहने तक बेचने पड़े थे.

About the Author

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 02, 2025, 14:20 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति