गन्ने के लिए विनाशकारी C आकार वाला ये कीट, खा जाता है जड़, पूरा खेत सूख जाएगा, जानिए बचाव

होमताजा खबरकृषि

गन्ने के लिए विनाशकारी C आकार वाला ये कीट, खा जाता है जड़, पूरा खेत सूख जाएगा

Last Updated:May 09, 2026, 17:05 IST

Sugarcane Farming : किसान भाई गन्ने की बुआई कर चुके है. थोड़े दिनों में सफेद गिडार का खतरा मंडराने लगेगा. यह विनाशकारी कीट है, जो जड़ों को खाकर फसल को पूरी तरह सुखा देता है. शाहजहांपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. हादी हुसैन खान लोकल 18 से बताते हैं कि सफेद गिडार भूमिगत कीट है, जो गन्ने की फसल की जड़ों को भारी नुकसान पहुंचाता है. अगर आप इसके मोटे, सफेद रंग के लारवा को छुएंगे, तो वह अंग्रेजी के अक्षर ‘C’ की तरह मुड़ जाता है. जैविक तरीके से रोकथाम के लिए बवेरिया बेसियाना रामबाण उपाय है.

शाहजहांपुर. गन्ने की खेती में ‘सफेद गिडार’ (White Grub) बेहद विनाशकारी कीट है, जो जड़ों को खाकर फसल को पूरी तरह सुखा देता है. इस कीट की पहचान इसकी ‘C’ आकार की सफेद लारवा अवस्था से होती है. किसान समय पर लक्षणों को पहचानते हुए कीट की पहचान कर प्रबंधन के लिए उचित उपाय करें तो इस कीट को आसानी से रोका जा सकता है, और गन्ने की फसल को सुरक्षित रखकर बंपर पैदावार ली जा सकती है. शाहजहांपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. हादी हुसैन खान लोकल 18 से बताते हैं कि सफेद गिडार एक भूमिगत कीट है, जो गन्ने की फसल की जड़ों को भारी नुकसान पहुंचाता है. इसकी पहचान करना बहुत आसान है, अगर आप इसके मोटे, सफेद रंग के लारवा को छुएंगे, तो वह अंग्रेजी के अक्षर ‘C’ की तरह मुड़ जाता है. इसके नियंत्रण के लिए बवेरिया बेसियाना (Beauveria bassiana) का उपयोग सबसे प्रभावी जैविक तरीका है. रासायनिक खाद और मिट्टी शोधन के लिए फटेरा और कार्टप हाइड्रोक्लोराइड का प्रयोग भी इस कीट से छुटकारा दिलाने में मददगार है.

अचानक पैच में फसलों का सूखना

सफेद गिडार गन्ने की फसल का एक प्रमुख शत्रु कीट है. यह मुख्य रूप से मिट्टी के भीतर रहकर जड़ों को काट देता है, जिससे पौधा पीला पड़ने लगता है और धीरे-धीरे सूख जाता है. इसका लारवा काफी मोटा और सफेद होता है. जैसे ही इसे स्पर्श किया जाता है, यह तुरंत ‘C’ आकार में सिमट जाता है. खेतों में अचानक पैच में फसलों का सूखना इस कीट के शुरुआती लक्षण हैं. जैविक तरीके से रोकथाम के लिए बवेरिया बेसियाना एक रामबाण उपाय है. 2.5 से 3 किलोग्राम कल्चर को 100 किलोग्राम सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर छायादार स्थान पर रखें. इस मिश्रण पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव करें. 10 दिनों में यह पूरी तरह तैयार हो जाता है और लगभग 103 किलोग्राम प्रभावशाली जैविक खाद का रूप ले लेता है, जो भूमिगत कीटों को प्राकृतिक रूप से नष्ट करता है.

ज्यादा होने पर क्या करें

तैयार जैविक कल्चर को खेत में इस्तेमाल करते समय नमी का होना जरूरी है. जब यह कीट के संपर्क में आता है, तो उसके शरीर के भीतर जाकर पाचन तंत्र और तंत्रिका तंत्र को पूरी तरह बाधित कर देता है, जिससे कीट की मृत्यु हो जाती है. यह विधि न केवल सस्ती है, बल्कि पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता के लिए भी सुरक्षित है. डॉ. हादी बताते हैं कि अगर कीट का प्रकोप बहुत अधिक हो, तो किसान रासायनिक उपाय भी कर सकते हैं. मिट्टी के शोधन के लिए फटेरा (Ferterra) और कार्टप हाइड्रोक्लोराइड (Cartap Hydrochloride) का इस्तेमाल करें. ये रसायन मिट्टी में मौजूद गिडार को तेजी से खत्म करते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि सफेद गिड़ार के लक्षण दिखते तुरंत समाधान के लिए जरूरी कदम उठाएं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Shahjahanpur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति