15 दिसंबर को हो सकता है IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन, संजू सैमसन का क्या होगा?

होमखेलक्रिकेट

15 दिसंबर को हो सकता है IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन, संजू सैमसन का क्या होगा?

Last Updated:October 10, 2025, 14:01 IST

IPL 2026 auction likely December 15: आईपीएल ऑक्शन 2026 का आयोजन दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के 19वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13-15 दिसंबर के बीच हो सकती है.

आईपीएल के 19वें सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में हो सकता है.

नई दिल्ली. आईपीएल के 19वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 15 दिसंबर को हो सकती है. खिलाड़ियों की रिटेंशन की डेडलाइन भी इसी दिन हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारियों ने फ्रेंचाइजी ऑफिशियल्स को इसके बारे में बता दिया है. हालांकि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने अभी तक इसके लिए शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है. मिनी ऑक्शन का आयोजन इस बार देश में हो सकता है.

साल 2023 में आईपीएल का ऑक्शन दुबई में हुआ था जबकि 2024 में इसका आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हुआ था. फ्रेंचाइजी सूत्रों का कहना है कि अगर बीसीसीआई भारत में ही मिनी नीलामी आयोजित करने का फैसला करता है तो इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए. हालांकि इसपर भी अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है.

वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक, यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर है. तब तक, फ्रेंचाइज़ी को उन खिलाड़ियों के नाम सबमिट करने होंगे जिन्हें वे नीलामी से पहले रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.बड़े पैमाने पर बदलाव के कोई संकेत नहीं हैं, सिवाय शायद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के, जो पिछले सीज़न में सबसे निचले पायदान पर रहे थे.

फ्रेंचाइजी की ओर से रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट में कथित तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम कुरेन और यहां तक कि डेवोन कॉनवे भी शामिल हैं. आर अश्विन के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद पांच बार की चैंपियन टीम के पर्स में पहले ही 9.75 करोड़ रुपये जुड़ चुके हैं.

राजस्थान रॉयल्स की लिस्ट में सबसे ऊपर संजू सैमसन होंगे, बशर्ते फ्रेंचाइज़ी कप्तान के लिए कोई ट्रेड न कर ले. रॉयल्स द्वारा अपने दो श्रीलंकाई स्पिनरों वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्ष्णा को रिलीज़ करने की योजना के बारे में भी कुछ चर्चा हुई थी, लेकिन कुमार संगकारा के मुख्य कोच के रूप में वापसी के साथ यह सोच बदल सती है. टी नटराजन, मिचेल स्टार्क, आकाशदीप, मयंक यादव और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों को नई फ्रें चाइज़ी की तलाश करनी पड़ सकती है, हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है – ठीक वैसे ही जैसे पिछली नीलामी में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर के मामले में हुआ था, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 10, 2025, 13:55 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति