Last Updated:October 02, 2025, 18:48 IST
निया शर्मा ने दुर्गा पूजा पर पहली बार पारंपरिक धुनाची नृत्य किया, इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया और बंगाली संस्कृति की जीवंतता का अनुभव अपने प्रशंसकों से बांटा.
ख़बरें फटाफट
एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अनोखा किया है. निया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान उन्होंने पहली बार धुनाची नृत्य की जीवंत ऊर्जा को महसूस किया.
उन्होंने बताया कि यह उनके लिए एक नया और रोमांचक अनुभव था, जिसे उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया.
निया शर्मा का वीडियो
निया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह पारंपरिक धुनाची नृत्य करती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह कभी धुनाची को हाथ में पकड़कर घूमती हैं तो कभी इसे मुंह में दबाकर बंगाली संस्कृति के इस खास नृत्य को उत्साह के साथ प्रस्तुत करती हैं.
धुनाची डांस का वीडियो
धुनाची नृत्य, जो मां दुर्गा की आराधना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, निया के प्रदर्शन में जीवंत हो उठा.
View this post on Instagram
निया क्या बोलीं
निया ने अपने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “पहली बार धुनाची नृत्य की ऊर्जा और उत्साह भरे माहौल को महसूस करने का अनुभव अविस्मरणीय रहा. इस पवित्र और जीवंत पल ने मुझे बहुत खुशी दी. दशहरे के इस पावन अवसर पर आप सभी को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं!” निया का यह प्रदर्शन प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है. वे उनकी सादगी और संस्कृति के प्रति सम्मान की तारीफ कर रहे हैं.
धुनाची डांस के बारे में
धुनाची डांस, जिसे धुनुची नाच भी कहा जाता है, पश्चिम बंगाल का एक पारंपरिक नृत्य है जो दुर्गा पूजा के दौरान किया जाता है, खासकर संध्या आरती और महानवमी के समय. इस नृत्य में भक्त ढाक नामक ढोल की थाप पर नारियल की जटा, धूप और कोयला जली हुई धुनुची (एक प्रकार की मिट्टी की धूपदानी) हाथ में या मुंह में दबाकर नृत्य करते हैं. यह देवी दुर्गा को प्रसन्न करने, नकारात्मक शक्तियों को दूर करने और देवी के प्रति पूर्ण समर्पण व्यक्त करने का एक तरीका है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
October 02, 2025, 18:48 IST










