PNB महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर, शुरू करें अपना बिजनेस और करें कमाई!

नई दिल्ली: आज के टाइम में ज्यादातर महिलाएं फ्री टाइम में अपना बिजनेस चलाकर पैसा कमाना चाहती है, लेकिन कई बार पैसों की कमी के चलते वह ऐसा नहीं कर पाती हैं. अगर आप भी पैसों की दिक्कत के चलते अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो बिल्कुल भी परेशान न हों क्योंकि अब PNB आपके लिए स्पेशल स्कीम लेकर आया है, जिसके जरिए आप लोन लेकर अपने सपने को पूरा कर सकते हैं. पंजाब नेशनल बैंक महिलाओं को उनका अपना बिजनेस शुरू करने के लिए सस्ती ब्याज दरों पर लोन की सुविधा दे रही हैं.

PNB ने किया ट्वीट
पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट करके बताया कि पीएनबी महिला सशक्तिकरण अभियान, महिला व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल है ताकि वे अपना व्यापार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें! अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें: https://tinyurl.com/y8ak5xhb

लोन की खासियत-
> प्रोजेक्ट खर्च का 25 फीसदी तक मिलेगा लोन.
> अधिकतम 2.5 लाख रुपए प्रति प्रोजक्ट महिला उद्यमियों के लिए पेशकश किए जा रहे हैं.
> लोन भुगतान की अवधि 10 साल तक है, जिसमें 5 साल की मोरेटोरियम अवधि शामिल है.
> SIDBI की तरफ से ब्याज दर तय की जाती है, जो बैंकों समय-समय पर अलग हो सकती हैं.

महिलाओं अब बनेंगी आत्मनिर्भर
पीएनबी महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए पीएनबी महिला उद्यमी निधि स्कीम के तहत लोन की सुविधा देती है. इस स्कीम के जरिए महिला अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं. इसके साथ ही नई तकनीक, व्यापार को बढ़ाना और नए हुनर को लेने में मदद करना शामिल है.

शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
महिला उद्योग निधि योजना के तहत आप ब्यूटी पार्लर, केबल टीवी नेटवर्क, कैंटीन और रेस्टोरेंट, नर्सरी, साइबर कैफे, डे केयर सेंटर, ISD/ STD बूथ, लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, फोटोकॉपी सेंटर, सिलाई, प्रशिक्षण संस्थान, टाइपिंग सेंटर जैसे बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

बिना सिक्योरिटी मिलेगी मदद
इसके अलावा महिला उद्यमियों द्वारा अपना बिज़नस शुरू करने के लिए कोई सिक्योरिटी या गारंटी देने की ज़रूरत नहीं है. यह योजना महिला उद्यमियों को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने में मदद करती है.

छोटे बिजनेस को मिलेगा बढ़ावा
महिला उधम निधि योजना को सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक द्वारा शुरू किया गया था ताकि छोटे व्यवसाय में लगी महिला उद्यमियों को आर्थिक सहायता दी जा सके. हालांकि, कई बैंक हैं जो सस्ती ब्याज दरों पर महिला उद्योग योजना पेश कर रहे हैं.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति