Last Updated:March 11, 2026, 15:45 IST
Ketan Mehta Ghaziabad: ईरान में बढ़ते तनाव के बीच, रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मर्चेंट नेवी जहाज से इस साल 10 भारतीय क्रू सदस्यों को हिरासत में लिया था. इनमें गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी 27 वर्षीय थर्ड ऑफिसर केतन मेहता भी शामिल थे. अब अच्छी खबर आई है. केतन को रिहा कर दिया गया है.
केतन मेहता ईरान की जेल से रिहा हुए.
गाजियाबाद: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच यूपी के एक परिवार को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, गाजियाबाद के केतन मेहता, जोकि 57 दिन से ईरान की जेल में बंद थे, उन्हें अब रिहा कर दिया गया है. केतन मर्चेंट नेवी इंजीनियर हैं. फिलहाल उनको भारत के दूतावास की निगरानी में रखा गया है. उनके स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद उन्हें भारत लाने की तैयारी की जा रही है. उनके घर पर परिवार में जश्न का माहौल है.
यह है मामला
केतन मेहता को 6 जनवरी 2026 को ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर ईरानी कोस्ट गार्ड ने गिरफ्तार कर लिया था. तब से वह तेहरान की जेल में बंद थे. उनके पिता मुकेश मेहता ने विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री से उनके सुरक्षित भारत लाने की मदद की गुहार लगाई थी.
कौन-कौन हैं परिवार में?
केतन मेहता के पिता मुकेश मेहता मूल रूप से गुजरात के राजकोट के रहने वाले हैं. करीब 30 साल पहले वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आए थे और बाद में गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित डीएलएफ (DLF) इलाके में बस गए. परिवार में पत्नी, दो विवाहित बेटियां और इकलौता बेटा केतन है. केतन ने वर्ष 2018 में मर्चेंट नेवी ज्वॉइन की थी और पिछले आठ वर्षों से समुद्री सेवा में कार्यरत हैं. वह दुबई की ‘MT ग्लोबल ACE’ कंपनी के ऑयल शिप पर तैनात थे.
6 जनवरी को पता चला था गिरफ्तारी का
साल की शुरुआत में उन्हें सेकंड ऑफिसर के पद पर प्रमोशन मिलने वाला था, जिससे घर में खुशी का माहौल था. मगर, उनके परिवार की खुशियों को किसी की नजर लग गई. केतन 29 जून 2025 को दिल्ली से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे. जहाज ईरान से डीजल लेकर लौट रहा था. केतन की अपनी मां से आखिरी बार 31 दिसंबर 2025 को बात हुई थी. तब उन्होंने कहा था, ‘मम्मी, मेरा समय पूरा हो गया है, मैं जल्द ही घर आ जाऊंगा.’ परिवार को उम्मीद थी कि इस बार केतन घर आकर अपनी शादी की तैयारियां करेंगे. लेकिन 6 जनवरी 2026 को शिप के कैप्टन के भाई के माध्यम से सूचना मिली कि केतन और उनके साथियों को ईरान में गिरफ्तार कर लिया गया है.
परिवार से संपर्क और राहत की खबर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय दूतावास के सहयोग से केतन मेहता को जेल से ही अपने परिवार से बात करने की अनुमति मिली थी. इस प्रक्रिया के जरिए मुकेश मेहता अक्सर अपने बेटे से संपर्क बनाए रखते थे. अब 4 मार्च, यानी होली वाले दिन फोन की घंटी बजी और बेटे की आवाज आई, पापा मैं छूट गया हूं. इस खबर ने परिवार को बहुत भावुक कर दिया. भारत सरकार की एंबेसी ने कोर्ट में पैरवी कर उन्हें रिहा कराया.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Ghaziabad,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 15:45 IST










