उधर टीम इंडिया ने पकड़ी AUS की फ्लाइट, इधर इंजर्ड होकर घर बैठा स्टार खिलाड़ी

होमखेलक्रिकेट

उधर टीम इंडिया ने पकड़ी AUS की फ्लाइट, इधर इंजर्ड होकर घर बैठा स्टार खिलाड़ी

Last Updated:October 15, 2025, 12:17 IST

Shivam Dube IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है. टी-20 स्क्वॉड में शामिल शिवम दुबे इंजर्ड बताए जा रहे हैं.

शिवम दुबे इंजर्ड

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का पहला जत्था रवाना हो चुका है. 19 अक्टूबर से तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जानी है, उसके बाद पांच मैच की टी-20 श्रृंखला होगी. मगर उससे पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे जो टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा है, वह इंजर्ड बताए जा रहे हैं. वह कब तक फिट होंगे इस बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता.

मुंबई बुधवार से श्रीनगर में जम्मू कश्मीर के खिलाफ अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेलेगा. मुंबई के इस ऑलराउंडर को पीठ में अकड़न की समस्या हुई है और वह मंगलवार रात मुंबई वापस आ गए. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया:

वह टीम के साथ आए थे, लेकिन ठंड के मौसम के कारण उनकी पीठ में अकड़न हो गई. टीम की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, इसलिए वह मंगलवार को मुंबई वापस आ गए.

शिवब दुबे ने पिछले महीने भारत को एशिया कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. स्पिनर्स के खिलाफ उनकी अटैकिंग बल्लेबाजी टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित होती है. भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा होने के बावजूद दुबे पिछले कुछ सीजन से रणजी टीम का हिस्सा रहे हैं.

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा, इसके बाद अगले दो मैच एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे. इसके बाद पांच मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी और इस फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट 22 अक्टूबर को रवाना होंगे. टी-20 श्रृंखला 29 अक्टूबर से शुरू होगी.

विराट-रोहित एयरपोर्ट में साथ नजर आए
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित भारतीय टीम का पहला बैच बुधवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया. जहां उसे 19 अक्टूबर से तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है. कोहली और रोहित के साथ टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य भी ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए.

About the Author

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2025, 12:17 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति