अंशुला कपूर ने सगाई में मां को रखा पास, भाई ने किया तिलक, पापा ने दिया आशीर्वाद, दिखाई ससुराल वालों की झलक

Last Updated:October 04, 2025, 14:52 IST

Anshula Kapoor- Rohan Thakkar Engagement Pics: अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग बोनी कपूर के बांद्रा बंगले में गोर धाना रिवाज से सगाई की, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ. अंशुला ने इस खान दिन पर मां मोना शौरी कपूर को भावुक ट्रिब्यूट दिया गया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार में जल्द शहनाइयां बजने वाली हैं. अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ 2 अक्टूबर को इंटीमेट इंगेजमेंट कर ली हैं. अब अंशुला ने अपनी सगाई की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की सगाई गुजराती रिवाज ‘गोर धाना’ से हुई. बोनी कपूर के बांद्रा स्थित आलीशान बंगले में इस खास दिन को सेलिब्रेट किया गया, जहां पूरा कपूर खानदान जुटा. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

सगाई के दो दिन बाद अंशुला ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल फोटोज शेयर कर फैंस को इस प्यारी मोमेंट की झलक दी, जो इमोशनल और जोयफुल दोनों है. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

तस्वीरों में अंशुला अपने भाई अर्जुन कपूर, बहनों जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

साथ ही, फैमिली फोटो में सोनम कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर, शिखर पहाड़िया और करण बुलानी भी शामिल दिखे. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

सबसे इमोशनल मोमेंट तो अंशुला की मां मोना शौरी कपूर को ट्रिब्यूट था. अंशुला ने अपनी मां के लिए स्पेशल सीट रिजर्व की और उनकी फोटो फ्रेम में सजाकर रखा. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

सगाई की खास तस्वीरों के साथ कैप्शन में अंशुला ने लिखा- 02/10/2025 ये सिर्फ हमारा गोर धाना नहीं था. यह प्यार का एहसास था जो हर छोटे-से-छोटे पल में झलक रहा था. रोहन हमेशा कहते हैं-‘ऑलवेज एंड फॉरएवर’. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

और आज यह सच में महसूस हुआ. उनका प्यार मुझे यकीन दिलाता है कि फेयरीटेल सिर्फ किताबों में नहीं, असली जिंदगी में भी होते हैं. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

आगे उन्होंने कहा, ‘कमरा हंसी, गले लगने, आशीर्वाद और उन लोगों से भरा था जो हमारी दुनिया को पूरा बनाते हैं और फिर, मां का प्यार… चुपचाप हमें लपेटे हुए. उनके फूलों में, शब्दों में, सीट में, हर जगह उनकी मौजूदगी महसूस हुई. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

मैं बस इधर-उधर देख रही थी और सोच रही थी. यही तो फॉरएवर जैसा लगना चाहिए. रब रखा. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

एक तस्वीर में बोनी कपूर अपनी बेटी और दामाद बनने जा रहे रोहन को आशीर्वाद देते नजर आए. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

अंशुला ने अपने नए परिवार के साथ भी फोटो क्लिक कराई. सासू मां के साथ लाड़ और पूरे परिवार के साथ उन्होंने तस्वीर शेयर की है. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

अंशुला और रोहन की लव स्टोरी भी कम रोमांटिक नहीं. दोनों 2022 में एक डेटिंग ऐप पर मिले थे. इस साल जुलाई में रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज किया, जहां उन्होंने हां कह दी. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

बोनी कपूर परिवार के परिवार की ये पहली शादी होगी. सोशल मीडिया पर तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. फोटो साभार-@anshulakapoor/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 04, 2025, 15:09 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति