Last Updated:March 11, 2026, 15:45 IST
Gas cylinder theft in Jhansi: जहां एक ओर एलपीजी गैस की किल्लत चल रही है, वहीं झांसी में 524 सिलेंडर ट्रक से चोरी कर आपदा को अवसर में तलाशने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस घटना से झांसी में सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा था. कार्रवाई करते हुए इन लोगों के पास से 13 लाख की नकदी भी बरामद कर ली है. 524 सिलेंडर के बदले 13 लाख का हुआ था सौदा. इस घटना को 7 मार्च को अंजाम दिया गया था.
ख़बरें फटाफट
ट्रक से सिलेंडर चोरी का मामला, झांसी
झांसी: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में प्रत्यक्ष रूप से दिखने लगा है. यहां एलपीजी और पेट्रोलियम की कमी देखने को मिल रही है. इस बीच झांसी से एक अजीब घटना सामने आई है, जहां हाईवे के किनारे खड़ी एक ट्रक में रखे गए 524 गैस सिलेंडर चोरी हो गए. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. ट्रक के मालिक नीरज अग्रवाल ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
उत्तर प्रदेश का झांसी जिला 524 सिलेंडर ट्रक से गायब होने के चलते चर्चा में आया है. इन सिलेंडरों की कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपए बताई जा रही है. सिलेंडरों के गायब होने के कुछ दिन बाद ट्रक हाईवे के किनारे खाली मिला. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रक भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन के करी प्लांट से जुड़ा था और 2 मार्च को 524 एलपीजी सिलेंडरों को लादकर कानपुर देहात के गजनेर में पहुंचाने जा रहा था. ट्रक ड्राइवर सिलेंडर लादने के बाद होली मनाने घर चला गया था. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने ट्रक चोरी कर लिया.
जीपीएस से ट्रक की लोकेशन ट्रैक की गई और ट्रक मालिक को पता चला कि ट्रक परीक्षा थर्मल पावर प्लांट के पास हाईवे के किनारे खड़ा था. सभी सिलेंडर गायब थे और ट्रक में लगे ट्रैकिंग डिवाइस को भी तोड़ दिया गया था. जिससे इसे ट्रैक करना मुश्किल हो गया था.
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा. यह घटना तब हुई है जब एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है. ग्राहकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं और उन्हें किचन में चूल्हे जलाने पड़ रहे है.
सात लोग हुए गिरफ्तार
जहां एक ओर एलपीजी गैस की किल्लत चल रही है, वहीं झांसी में 524 सिलेंडर ट्रक से चोरी कर आपदा को अवसर में तलाशने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस घटना से झांसी में सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा था. कार्रवाई करते हुए इन लोगों के पास से 13 लाख की नकदी भी बरामद कर ली है. 524 सिलेंडर के बदले 13 लाख का हुआ था सौदा. इस घटना को 7 मार्च को अंजाम दिया गया था.
Location :
Jhansi,Jhansi,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 12:27 IST











