‘कोई ड्रग्स के साथ पकड़ा गया तो…’ विवाद के बीच समीर वानखेड़े ने दी सफाई, आर्यन खान नहीं थे बली का बकरा!

Last Updated:October 04, 2025, 19:42 IST

आर्यन खान ने सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में ड्रग्स केस में अपनी गिरफ्तारी का मखौल उड़ाया है, जिसके चलते पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था. उन्होंने साल 2021 में आर्यन खान की गिरफ्तारी को डिफेंड किया है. उन्होंने कहा कि आर्यन खान को ‘बलि का बकरा’ नहीं बनाया गया था. उन्होंने शाहरुख खान की निजी चैट लीक करने की अफवाहों को भी खारिज किया.

ख़बरें फटाफट

आर्यन खान 2021 में ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए थे.

नई दिल्ली: पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी समीर वानखेड़े ने ड्रग्स मामले में आर्यन खान को 2021 में गिरफ्तार किया था. सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सीन पर विवाद के बाद समीर वानखेडे़ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने आर्यन खान को ‘बली का बकरा’ बनाए जाने के दावों को खारिज किया. उन्होंने एजेंसी की कार्रवाई का बचाव करते हुए जोर देकर कहा कि हाई-प्रोफाइल जांच के दौरान उठाए गए हर कदम को कानून के दायरे में ही रखा गया था.

समीर वानखेडे़ ने यूट्यूब चैनल ‘मामा’स काउच’ पर दिए इंटरव्यू में आर्यन खान के मामले पर बात की, लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर एक हलफनामे के कारण वह आर्यन के बारे में सीधे बात नहीं कर सकते थे, इसलिए नारकोटिक्स की जांच पर विस्तार से बात की और बताया कि ड्रग्स की बरामदगी ही गिरफ्तारी की एकमात्र वजह नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘लोगों को यह गलतफहमी है कि अगर आपके पास ड्रग्स नहीं मिले, तो कोई कार्रवाई नहीं होगी. अगर किसी को ड्रग्स के साथ पकड़ा जाता है, तो किसी ने उसे बनाया होगा, किसी ने उसे सप्लाई किया होगा और किसी ने उसे खरीदने का इरादा किया होगा. कानून के तहत पूरी जांच होगी. इसलिए, कोई बली का बकरा नहीं था. हर गिरफ्तारी इलेक्ट्रॉनिक सबूत और बयानों पर आधारित थी.’

आरोपों का किया खंडन
समीर वानखेड़े ने साफ कहा कि ऐसी कार्रवाइयों में कई अधिकारी शामिल होते हैं, कई स्तरों की वेरिफिकेशन होते हैं और सावधानी के साथ डॉक्युमेंट रखे जाते हैं. यह निजी विवेक पर नहीं किया जाता. न्यूज18 इंग्लिश में प्रकाशित खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ वानखेड़े नहीं है जो सब कुछ कर रहा है. इसमें बहुत सारे रिएक्शन हैं. उन्होंने आरोपों का खंडन किया कि केस को गलत तरीके से हेंडल किया गया.

एनसीबी ने आर्यन खान को दे दी थी क्लीन चिट
2 अक्टूबर 2021 को मुंबई तट से दूर एक क्रूज शिप पर छापेमारी के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था. आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था, उन्हें साजिश और ड्रग्स लेने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया और 25 दिनों तक हिरासत में रखा गया, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई. महीनों बाद, एनसीबी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी, जिसमें बताया गया कि उनके खिलाफ ड्रग्स के सेवन या तस्करी का कोई सबूत नहीं था.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

October 04, 2025, 19:42 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति