Pyar Ke Rang Se Song: माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल 1988 में आई फिल्म दयावान में उन्होंने अपने से काफी बड़े स्टार विनोद खन्ना संग काम किया था. इस फिल्म में काम करते हुए उन्होंने कई इंटीमेट सीन दिए थे. बाद में उन्हें ऐसे सीन करने का काफी पछतावा भी हुआ था. लेकिन इस फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे. लेकिन दयावान फिल्म का होली पर फिल्माया गाना तो काफी पसंद किया गया था.वो गाना है प्यार के रंग से, हर रंग कच्चा या पक्का, पक्का. इस गाने में बारिश में माधुरी ने विनोद खन्ना संग टूटकर रोमांस किया था. सामने खड़े फिरोज खान भी प्यार के रंग में डूब थे. ये गाना उस दौर में काफी पसंद किया गया था. गाने में लोगों को माधुरी और विनोद खन्ना के रोमांटिक सीन भी काफी पसंद किए थे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










