कोहली के सामने रोहित हुए नतमस्तक…ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दिखा ब्रोमांस

होमखेलक्रिकेट

कोहली के सामने रोहित हुए नतमस्तक…ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दिखा ब्रोमांस

Last Updated:October 15, 2025, 18:32 IST

विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ी 15 अक्टूबर की सुबई नई दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए. विराट कोहली लंदन से जबकि रोहित शर्मा मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे. रोहित ने विराट को देखते ही उन्हें प्रणाम किया जबकि वनडे के नए कप्तान शुभमन गिल ने हिटमैन को सरप्राइज कर दिया.

विराट के सजदे में झुके रोहित शर्मा.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा और विराट कोहली का ब्रोमांस किसी से छिपा नहीं है.दोनों खिलाड़ी टीम की जीत के लिए जी जान लड़ा देते हैं. दोनों लंबे समय से एक साथ खेल रहे हैं. उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए विराट कोहली लंदन से जबकि रोहित शर्मा मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे.दोनों ने यहां टीम इंडिया को ज्वॉइन किया और एक साथ पर्थ के लिए बुधवार सुबह उड़ान भरी. भारतीय टीम के खिलाड़ी दो बैच में ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं. इस दौरान रोहित शर्मा का अलग अंदाज देखने को मिला. दोनों दिग्गज जब आईपीएल के बाद पहली बार मिले तब होटल के बाहर का नजारा देखने लायक था.

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी खेला था. इसके बाद दोनों आईपीएल में आमने-सामने थे. उसके बाद अब दोनों पहली बार टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे. भारतीय टीम का पहला जत्था बुधवार की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से पर्थ के लिए उड़ान भरा. रोहित मुंबई से जबकि विराट लंदन से दिल्ली पहुंचे थे. होटल से बाहर निकलते समय जब रोहित ने बस पर बैठे विराट को बाहर से देखा तो उनके सामने सिर झुका लिया. इसके बाद बस में जब रोहित चढ़े तो विराट ने उन्हें गले लगा लिया. इससे पहले शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को गले लगाकर उन्हें सरप्राइज कर दिया.

विराट के सजदे में झुके रोहित शर्मा.

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 और टेस्ट मैच से संन्यास से लिया है. दोनों सिर्फ वनडे खेलते हुए दिखेंगे. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. टीम इंडिया इस दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी. वनडे में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे वहीं टी20 में सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम इंडिया की बागडोर रहेगी. तीनों वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे.

भारतीय वनडे स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2025, 18:32 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति