भारतीय विकेटकीपर ने शतक से दिया चीफ सेलेक्टर को जवाब, खेली कप्तानी पारी

होमखेलक्रिकेट

भारतीय विकेटकीपर ने शतक से दिया चीफ सेलेक्टर को जवाब, खेली कप्तानी पारी

Last Updated:October 15, 2025, 19:02 IST

Ishan Kishan Cetury: इशान किशन के नाबाद 125 और साहिल राज के 64 रनों की बदौलत झारखंड ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ छह विकेट पर 307 रन बनाए. इशान को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए न तो वनडे और न ही टी20 टीम में चुना गया था.

इशान किशन ने चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब.

नई दिल्ली. इशान किशन ने नाबाद शतक जड़कर भारतीय चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है जिन्हें भारतीय टीम से बार बार नजर अंदाज किया जा रहा है. बतौर कप्तान इशान रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज के शतक से झारखंड ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के पहले दिन बुधवार को कोयंबटूर में जारी मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ विषम परिस्थितियों से उबरते हुए छह विकेट पर 307 रन बनाए. भारतीय टीम में अपनी जगह गंवाने वाले किशन दिन का खेल खत्म होने पर 183 गेंद में नाबाद 125 रन बनाकर खेल रहे थे.साहिल राज 64 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे.

झारखंड पर 200 रन से कम पर सिमटने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन इशान किशन (Ishan Kishan) और साहिल ने सातवें विकेट के लिए 150 रन की अटूट साझेदारी करके पारी को संभाला. तमिलनाडु की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने 51 रन देकर तीन विकेट चटकाए. एक दशक बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर डीटी चंद्रशेखर ने दो विकेट हासिल किए.

इशान किशन ने चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब.

इशान किशन ने अजीत अगरकर को दिया करारा जवाब
इशान किशन साल 2023 से टीम इंडिया से बाहर हैं.वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में संपन्न दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जब इशान को जगह नहीं मिली तब पत्रकारों ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से इस बारे में सवाल किया था. अगरकर ने कहा था कि जब हमने इंडिया ए टीम के लिए टीम का ऐलान किया उस समय इशान फिट नहीं थे. इसलिए एन जगदीशन को टीम में शामिल किया गया था. इशान को वापसी के लिए क्रिकेट खेलना होगा और अच्छी पारियां भी खेलनी होगी. चीफ सेलेक्टर ने साफ कर दिया था कि इशान को वापसी के लिए रन बनाने होंगे.

विदर्भ ने पहले दिन 302 रन बनाए
बेंगलुरु में गत चैंपियन विदर्भ में नगालैंड के खिलाफ पहले दिन तीन विकेट पर 302 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज अमन मोखादे ने नाबाद 148 रन की पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने पर यश राठौड़ 66 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे. ध्रुव शौरे ने भी 64 रन की पारी खेली. कानपुर में सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर केएस भरत (144) के शतक से आंध्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ तीन विकेट पर 289 रन बनाए. उन्होंने 244 गेंद की अपनी पारी में 13 चौके मारे. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शेख रशीद दिन का खेल खत्म होने पर 94 रन बनाकर खेल रहे थे. कटक में ओडिशा ने राजेश धूपर (नाबाद 76) के अर्धशतक से बड़ौदा के खिलाफ पांच विकेट पर 205 रन बनाए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2025, 19:00 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति