ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे की जोड़ी पर्दे पर हिट रही है. दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया था. इसका सबसे बड़ा उदाहरण रही है 1982 में आई प्रेम रोग फिल्म. जिसमें ऋषि कपूर देव के रोल में तो पद्मिनी कोल्हापुरे ने रमा का रोल प्ले किया था. इस फिल्म की न सिर्फ जमकर तारीफ हुई थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर रही थी. इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. उन्होंने शुरुआती करियर और भरी जवानी में विधवा का रोल प्ले किया था. जिस मासूमित के साथ वह पर्दे पर नजर आई थीं उसे लोग आजतक भूले नहीं हैं. इसी तरह पद्मिनी कोल्हापुरे और ऋषि कपूर का इसी फिल्म का एक गाना है भंवरे ने खिलाया फूल फूल, जिसमें दोनों साथ साथ नजर आए. ये गाना ब्लॉकबस्टर रहा. इसे लता मंगेशकर और सुरेश वाडकर ने मिलकर गाया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










