Last Updated:October 05, 2025, 07:30 IST
Bigg Boss voting: बिग बॉस के सीजन 1 से ही दर्शकों का ये शो फेवरेट बना हुआ है. जिसमें हर एक कंटेस्टेंट के लिए उनके चहीते वोट करते हैं और उन्हें घर में रहने के लिए सेव करते हैं. लेकिन ये वोटिंग होती कैसे है, आइए जानते हैं.
ख़बरें फटाफट
वोटिंग के आधार पर ही होते है घरवाले सेव
नई दिल्ली: रियलिटी शो Bigg Boss 19 में दर्शकों की भागीदारी बेहद अहम है, क्योंकि हर हफ्ते आपका वोट तय करता है कि कौन घर में बचेगा और कौन बाहर होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि ‘मेरे फेवरेट कंटेस्टेंट को कैसे वोट दूं? तो आइए जानते हैं क्या है उसका प्रोसेस.
बिग बॉस के घर में सीजन 1 से ही कंटेस्टेंट्स दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. दर्शक अपने चहीते कंटेस्टेंट को हर हाल में घर में लंबे समय तक देखना चाहते हैं. लेकिन इसके लिए वोटिंग सबसे अहम चीज है. लेकिन ये आखिर होती कैसे हैं, आइए जानते हैं.
यूं कर सकते हैं वोटिंग
बिग बॉस की वोटिंग बिग बॉस के घर के लिए बेहद खास है. ये JioCinema ऐप के माध्यम से ऑनलाइन होती है, जहां आप अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को चुनकवोट दे सकते हैं और उन्हें बेदखली से बचा सकते हैं. इसके अलावा, अलावा आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सेव करने के लिए वोटिंग लाइन पर नजर रख सकते हैं कि कब और कैसे खुलेगी.
ऐसे कर सकते हैं वोटिंग
सबसे पहले JioHotstar ऐप डाउनलोड करें या वेब पर लॉगिन करें.
ऐप में Bigg Boss 19 का पेज खोजें या होम स्क्रीन पर बैनर देखें.
“Vote Now” (वोट करें) बटन पर क्लिक करें, यह विकल्प तभी दिखेगा जब वोटिंग लाइन खुली हो.
उन कंटेस्टेंट्स की सूची में से चुनें जिन्हें आप बचाना चाहते हैं, और वोट सबमिट करें.
क्यों मायने रखती हैं वोटिंग?
वोटिंग सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि रणनीति का हिस्सा है.
आपके पसंदीदा को बचाने में मदद करता है.
कम वोट पाने वाले कंटेस्टेंट की एविक्शन सुनिश्चित करता है.
शो के अंदर की दबाव और खेल रणनीतियों को प्रभावित करता है.
वोटिंग की प्रक्रिया और समय हर सीजन में अलग-अलग हो सकती है, इसलिए हमेशा नवीनतम जानकारी के लिए शो के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स की जांच करें.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 05, 2025, 07:30 IST










