Last Updated:October 05, 2025, 07:42 IST
अंशुला कपूर ने गोर धना समारोह से पिता बोनी कपूर के साथ अपना पहला डांस वीडियो पोस्ट किया. इसके साथ ही उन्होंने पिता के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा. वीडियो में पिता बोनी के साथ अंशुला डांस करती नजर आ रही हैं.
ख़बरें फटाफट
बेटी अंशुला कपूर संंग बोनी कपूर का डांस वीडियो वायरल.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 2 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ गोर धना समारोह में सगाई की. यह एक पारिवारिक और निजी समारोह होता है, जिसमें दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर जाकर अंगूठियों की अदला-बदली करता है और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जोड़े के सुखद भविष्य की कामना करता है. अंशुला ने इस फंक्शन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं. उन्होंने फैंस को एक वीडियो की भी झलक दिखाई जिसमें वह पिता के साथ डांस करती नजर आईं.
अंशुला कपूर ने गोर धना समारोह से पिता बोनी कपूर के साथ डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें देखा जा सकता है कि बोनी कपूर बेटी अंशुला को घुमा रहे हैं और दोनों मिलकर डांस का आनंद ले रहे हैं. अंशुला ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘पापा बोनी कपूर के साथ मेरा पहला डांस. उनके द्वारा घुमाया जाना मुझे फिर से एक छोटी बच्ची जैसा महसूस हुआ. कोई शक नहीं है कि यह उस रात की मेरी सबसे पसंदीदा यादों में से एक है. आपको ढेर सारा प्यार डैड.’
View this post on Instagram
वीडियो में दिखी अंशुला कपूर के बचपन की झलक
वीडियो में अंशुला कपूर ने अपने बचपन की एक फोटो फ्रेम भी जोड़ी है, जिसमें वह अपने पिता बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं और उन्होंने बताया कि समय के साथ उनके रिश्ते में कैसे बदलाव आया. बोनी कपूर भी भावुक हो गए जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, डांस करने से पहले वह बेटी अंशुला के हाथों को चूमते हैं.
View this post on Instagram
मंगेतर रोहन के लिए लिखा इमोशनल नोट
अंशुला ने समारोह की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ‘यह सिर्फ हमारा गोर धना नहीं था, यह हर छोटी-छोटी चीज में झलकता प्यार था. रोहन के पसंदीदा शब्द हमेशा से रहे हैं Always and Forever और आज, ये शब्द सबसे प्यारे तरीके से हकीकत जैसे लगने लगे. उनका प्यार मुझे यह यकीन दिलाता है कि परियों की कहानियां सिर्फ किताबों में नहीं होतीं, वे ऐसे पलों में भी जीती हैं.’
अंशुला कपूर ने मां को भी किया याद
उन्होंने आगे लिखा, ‘एक कमरा जो हंसी, गले लगने, आशीर्वाद और उन लोगों से भरा हुआ था, जो हमारी दुनिया को संपूर्ण बनाते हैं. और फिर मां का प्यार, जो चुपचाप हमें अपने घेरे में ले रहा था. उनके फूलों में, उनके शब्दों में, उनकी सीट में और उस एहसास में कि उनकी मौजूदगी आज भी हर कोने में महसूस हो रही थी.’
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
First Published :
October 05, 2025, 07:42 IST










