विशेष ट्रेन सेवाओं के साथ शुरू हुआ पूर्णागिरि धाम होली मेला, श्रद्धालु पहुंचने को तैयार

Last Updated:March 11, 2026, 21:15 IST

बरेली से टनकपुर की दूरी लगभग 120 किमी होने के कारण होली के अवसर पर पूर्णागिरि धाम में मेले का आयोजन बड़े पैमाने पर होता है. लाखों श्रद्धालु उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित अन्य क्षेत्रों से दर्शन के लिए पहुंचते हैं. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-टनकपुर मेला विशेष ट्रेनों का संचालन किया है, ताकि भक्तों को यात्रा में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े.

बरेली. होली के अवसर पर उत्तराखंड के गांव चंपावत स्थित पवित्र पूर्णागिरि धाम में मेले और दर्शन की शुरुआत हो गई है. बरेली से टनकपुर और उत्तराखंड की दूरी लगभग 120 किलोमीटर होने के कारण हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ पश्चिमी और पूर्वांचल क्षेत्रों से भी लोग भारी संख्या में मेले में शामिल होते हैं. मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन और अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं. ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. पूर्णागिरि धाम की धार्मिक मान्यता भी काफी प्राचीन और महत्वपूर्ण मानी जाती है. वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा बताते हैं कि पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान शिव माता पार्वती के शव को लेकर जा रहे थे. तब उनके शरीर के विभिन्न अंग पृथ्वी पर अलग-अलग स्थानों पर गिरे थे. मान्यता है कि माता पार्वती की नाभि चंपावत जिले के पूर्णागिरि पर्वत की चोटी पर गिरी थी. इसी स्थान पर आज पूर्णागिरि मंदिर स्थित है. जिसे शक्तिपीठ के रूप में भी माना जाता है.

श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन की सेवा

पूर्णागिरि माता को गरीबों की देवी के रूप में भी जाना जाता है, श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है. यही कारण है कि दूर-दराज से आने वाले भक्त यहां चढ़ावा चढ़ाते हैं, मन्नत मांगते हैं और अपनी आस्था प्रकट करते हैं. होली के समय शुरू होने वाला यह मेला कई दिनों तक चलता है. जिसमें लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. स्थानीय प्रशासन और रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. पूर्णागिरि धाम के प्रति लोगों की गहरी आस्था के कारण यह मेला हर साल क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बन जाता है. सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला विशेष गाड़ी बरेली जंक्शन से रोजाना रात 1:50 बजे चलने के बाद बरेली सिटी से 2:06 बजे, इज्जतनगर से 2:20 बजे, भोजीपुरा से 2:38 बजे छूटेगी. ट्रेन पीलीभीत, न्योरिया हुसैनपुर, मझोला पकड़िया, खटीमा होते हुए सुबह 5:40 बजे टनकपुर पहुंचेगी.

05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला विशेष गाड़ी टनकपुर से रात 9:35 बजे चलने के बाद भोजीपुरा 11:57 बजे, इज्जतनगर 12:17 बजे, बरेली सिटी 12:35 बजे और जंक्शन पर रात एक बजे आएगी. 05451 कासगंज-टनकपुर विशेष गाड़ी कासगंज से तड़के 4:35 बजे चलने के बाद 7:20 बजे बरेली जंक्शन आएगी. बरेली सिटी 7:35 बजे, इज्जतनगर 7:55 बजे, भोजीपुरा 8:18 बजे और दोपहर 12:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी. 05452 टनकपुर-कासगंज मेला विशेष गाड़ी दोपहर 1:10 बजे टनकपुर से चलने के बाद भोजीपुरा 7:03 बजे, इज्जतनगर 4:22 बजे, बरेली सिटी 4:40 बजे, बरेली जंक्शन 4:55 बजे आएगी.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Location :

Bareilly,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 21:15 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति