20 जुलाई: 19 साल पहले रिलीज हुई थी गोविंदा की आखिरी Superhit Movie, 100 करोड़ हुई थी कमाई

Last Updated:July 20, 2026, 18:33 IST

बॉलीवुड के ‘नंबर 1’ हीरो गोविंदा ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और डांस मूव्स से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है. 20 जुलाई गोविंदा के करियर और उनके फैंस के लिए एक खास दिन है, क्योंकि ठीक 19 साल पहले उनकी आखिरी सुपरहिट फिल्म ‘पार्टनर’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने न सिर्फ थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इतिहास भी रच दिया. इस खास मौके पर, आइए जानते हैं कि इस फिल्म के बारे में विस्तार से.

नई दिल्ली. जब भी हम बॉलीवुड के इतिहास में कॉमिक टाइमिंग और बेमिसाल एंटरटेनमेंट की बात करते हैं, तो ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा का नाम सबसे पहले आता है. गोविंदा के फैंस के लिए 20 जुलाई सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उस दौर का जश्न है जब उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांस से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी मचा दी थी. ठीक 19 साल पहले रिलीज हुई ‘पार्टनर’ ने न सिर्फ गोविंदा के करियर में एक बड़ा माइलस्टोन बनाया, बल्कि उनकी आखिरी कमर्शियल सुपरहिट भी बनी.

सलमान खान और गोविंदा की इस आइकॉनिक जोड़ी ने थिएटर में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इतिहास रच दिया. तो आइए इस कल्ट क्लासिक की उन खास बातों को जानें, जिन्होंने इसे 19 साल बाद भी ऑल-टाइम फेवरेट बनाए रखा है.

2000 के दशक के बीच में जब ऐसा माना जा रहा था कि गोविंदा का जादू फीका पड़ रहा है, 20 जुलाई 2007 को रिलीज हुई फिल्म ‘पार्टनर’ ने साबित कर दिया कि हीरो नंबर 1 का दौर कभी खत्म नहीं होगा. डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही थिएटर में तहलका मचा दिया था. लंबे समय बाद दर्शकों ने गोविंदा का पुराना और शानदार स्टाइल स्क्रीन पर देखा, जिसकी उनसे हमेशा उम्मीद की जाती थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘पार्टनर’ की सबसे बड़ी यूएसपी गोविंदा और सलमान खान की फ्रेश और वाइब्रेंट जोड़ी थी. फिल्म में गोविंदा ने ‘भास्कर दिवाकर चौधरी’ का मासूम लेकिन अनोखा किरदार निभाया था, जबकि सलमान खान ने ‘लव गुरु प्रेम’ का रोल किया था. कैटरीना कैफ और लारा दत्ता के साथ इस जोड़ी की केमिस्ट्री ने कहानी का चार्म और बढ़ा दिया था. भास्कर को प्रेम के डेटिंग टिप्स और उनके बीच के मजेदार सीन आज भी दर्शकों को हंसाते हैं.

2007 में किसी कॉमेडी फिल्म का 100 करोड़ क्लब में शामिल होना या उसके आस-पास भी पहुंचना एक बड़ी कामयाबी मानी जाती थी. ‘पार्टनर’ ने न सिर्फ इंडिया में बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी खूब कमाई की. लगभग 28 से 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिससे प्रोड्यूसर्स को बंपर प्रॉफिट हुआ. यह फिल्म गोविंदा के करियर की आखिरी कमर्शियल सुपरहिट साबित हुई.

फिल्म के म्यूजिक ने इसकी कामयाबी में बड़ा रोल निभाया. साजिद-वाजिद के म्यूजिक डायरेक्शन में बने ‘डू यू वॉन्ट ए पार्टनर’ और ‘माशाल्लाह’ जैसे गाने हर जगह हिट हुए. गोविंदा और सलमान के सिग्नेचर डांस स्टेप्स इतने पॉपुलर हुए कि ‘पार्टनर’ के गाने शादियों से लेकर क्लबों तक हर जगह बजाए जाने लगे.

आज भी 19 साल बाद, जब भी ‘पार्टनर’ को लोग उसी उत्साह के साथ देखते हैं. यह फिल्म न सिर्फ गोविंदा के करियर में एक अहम पड़ाव था, बल्कि यह हमें डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी के उस दौर की भी याद दिलाती है, जिसने 90 के दशक से लेकर 2000 के दशक तक बॉलीवुड को कई कल्ट कॉमेडी फिल्में दीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति