हवा में हिचकोले खा रहा था प्लेन; पायलट राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ से बची जान

Last Updated:May 08, 2026, 11:26 IST

Lucknow News: बीजेपी सांसद और इंडिगो एयरलाइन्स के अनुभवी पायलट राजीव सांसद ने टर्बुलेन्स में फंसे विमान का लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाया. दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट ख़राब मौसम की वजह से वहां में हिचकोले खाने लगी थी. जिसके बाद विमान में सवार 181 यात्री दहशत में आ गए, लेकिन सांसद राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ से सभी की जान बच गई.

ख़बरें फटाफट

पायलट राजीव प्रताप रूडी ने टर्बुलेन्स में फंसे विमान की कराई सुरक्षित लैंडिंग

लखनऊ. दिल्ली से पटना जा रहे हैं विमान की लखनऊ चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान को पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी उड़ा रहे थे. वो इस विमान के पायलट थे. सुरक्षित लैंडिंग के बाद क्रू केबिन से बाहर आकर पायलट राजीव प्रताप रूडी ने यात्रियों से कहा ‘हम सुरक्षित लैंड कर चुके हैं, अब आप सुरक्षित हैं.’

दरअसल , पटना में मौसम खराब होने के चलते विमान तेज हवा में फंस गया था. हवा में विमान के हिचकोले खाने की वजह से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. इस बीच विमान के पायलट राजीव प्रताप रूडी ने विमान को वाराणसी एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया. लेकिन वहां भी लैंडिंग नहीं हो पाई. जिसके बाद उन्होंने लखनऊ ATC से संपर्क किया. फिर लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई. लैंडिंग के बाद राजीव प्रताप रूडी ने यात्रियों से कहा कि आप ताली बजा सकते हैं. हम सुरक्षित लैंड कर चुके हैं.

181 यात्री थे सवार

बता दें कि दिल्ली से इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट पटना के लिए रवाना हुआ था, जिसमें 181 यात्री और पायलट राजीव प्रताप रूडी सहित 4 क्रू मेंबर सवार थे. पटना पहुंचने से पहले तेज हवा के झोंके में विमान फंस गया था, जिसके चलते लैंडिंग नहीं कराई जा सकी.  बाद में मौसम ठीक होने पर पटना एयरपोर्ट के लिए विमान ने उड़ान भरी. सुरक्षित लैंडिंग के बाद पायलट और पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

यात्रियों ने बताया कि जब आसमान में विमान हिचकोले खाने लगा तो सभी दहशत में आ गए थे. लगने लगा कि कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए.  लेकिन अनुभवी पायलट राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ से विमान सुरक्षित लैंड कर गया. गौरतलब है कि अनुभवी पायलट होने के साथ ही राजीव प्रताप रूडी बिहार की छपरा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद भी हैं.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति