‘जब जहाज मुश्किल हालात में हो, तो उसे छोड़ना…’, ममता बनर्जी को मिला बाबुल सुप्रियो का साथ, कहा- मैं किसी गुट या पार्टी में शामिल नहीं हो रहा

Babul Supriyo Video: सॉयनी घोष से लेकर युसूफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा… ममता बनर्जी के कभी करीबी रहे एक के बाद एक कई बड़े नेता उनका साथ छोड़ रहे हैं। चुनाव हारने के बाद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) लगातार बिखरती जा रही है। पार्टी में मची इस उथल-पुथल के बीच अब राज्यसभा सांसद बाबुल सुप्रियो ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज किया है। बाबुल ने कहा कि जब जहाज मुश्किल हालात में हो, तो उसे छोड़ना ठीक नहीं है।

वीडियो में सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि इस सारी उलझन और अफवाहों के बीच, मैं बस यह साफ करना चाहता हूं कि मैं न तो किसी गुट में शामिल हो रहा हूं और न ही किसी दूसरी पार्टी में। मुझे लगता है कि जब जहाज मुश्किल हालात में हो, तो उसे छोड़ना ठीक नहीं है।

मैं अपनी पार्टी और नेता के साथ हूं- सुप्रियो

इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट में कहा था कि मीडिया के उन कॉल्स से थक गया हूं जिनमें पूछा जाता है कि मैं किस तरफ हूं। मैं जहां था वहीं हूं, उस पार्टी और नेता के साथ जिसके साथ मैं हूं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने BJP को जो भारी जनादेश दिया है, उसका सम्मान करते हुए मैं CM सुवेंदु अधिकारी के साथ काम करूंगा और अपने MPLAD फंड (जो हर साल 5 करोड़ रुपये का जनता का पैसा है और सीधे पश्चिम बंगाल राज्य सरकार/DM के अकाउंट में जाता है, मेरे पास नहीं) का इस्तेमाल उनके और उनकी सरकार के साथ सलाह-मशविरे और आपसी सहमति से करूंगा।

सुप्रियो ने कहा था कि मेरे लिए यह कोई नई बात नहीं है। TMC के साथ राजनीतिक रूप से तीखी लड़ाई के बावजूद, मैंने जनता के जनादेश का सम्मान किया, जिसे उन्होंने अपना CM चुना, उनके और उनके प्रशासन के साथ काम किया। ‘झालमुड़ी एपिसोड’ के लिए मेरी अपनी पार्टी के कई लोगों ने मुझ पर बहुत बुरा बर्ताव किया, लेकिन मैंने आसनसोल के लिए ‘काम पूरा किया’ और ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की 90% समस्याओं को फिर से शुरू/हल किया।

उन्होंने यह भी कहा कि मेरी इच्छा है कि MPLAD फंड का कम से कम 90% हिस्सा बंगाल में इस्तेमाल हो और 10% हिस्सा देश के किसी भी हिस्से में आने वाली प्राकृतिक आपदा के लिए रखूं।



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति