Last Updated:May 08, 2026, 12:01 IST
UP Politics: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को नैतिक समर्थन देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने चुनाव लूटने का आरोप लगाया. जब उनसे पूछा गया कि क्या अगला टारगेट आप है. तो उन्होंने कहा कि हम तो टारगेट पर हैं ही. हमसे दो गलतियां हुई. पहले तो बीजेपी को हरा दिया, दूसरा अयोध्या में हरा दिया.
ख़बरें फटाफट
कोलकाता में अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला
लखनऊ. पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की हार के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कोलकाता में उनसे मुलाकात की. ममता को नैतिक समर्थन देने पहुंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली. मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पश्चिम बंगाल के बाद क्या आप टारगेट पर हैं? क्योंकि 2027 में यूपी विधानसभा का चुनाव होना है. इसका जवाब देते हुए अखिलेश यादवब ने कहा कि हम तो टारगेट पर हैं ही. क्योंकि हमने दो गलतियां की. 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी हरा दिया, दूसरा अयोध्या में हरा दिया.
मीडिया से बातचीत से पहले अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाक़ात कर कहा कि आप लड़ी हैं, आप हारी नहीं हैं. अखिलेश यादव ने बंगाल चुनाव पर कहा कि बीजेपी ने पूरा का पूरा चुनाव लूटा. जिस तरह से अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए, पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई, उससे साफ है कि सभी को निर्देश थे कि टीएमसी को चुनाव हराना है. अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश का चुनाव करीब से देखा है. वहां तो जिले का डीएम भी नहीं हटाया जाता. यहां डीजीपी और मुख्य सचिव को ही हटा दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे सेंट्रल फोर्स के जवानों को 15 दिन की छुट्टी दी गई है. इतनी लंबी छुट्टी फोर्स में नहीं मिलती.
दीदी की जान को खतरा
चुनाव बाद हिंसा को लेकर भी अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा जिस तरह से पार्टी ऑफिस और कार्यकर्ताओं के साथ व्यवषर हो रहा है, वैसा मैंने कभी नहीं देखा. हम भी सरकार में रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला. अखिलेश यादव ने कहा कि अभिषेक बनर्जी और ममता दीदी को जान का खतरा है. आखिर वे लोग किस ताकत पर ऐसा कर रहे हैं?
मुलाकात के सियासी मायने
गौरतलब है कि अखिलेश यादव इंडी गठबंधन के पहले नेता हैं जो चुनाव हार चुकीं ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे थे. ममता से यह मुलाकात यूपी चुनाव के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है. जानकारों का कहना है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद भी शुरू, होगी जिसमे ममता बनर्जी की अहम भूमिका हो सकती है.
About the Author
Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh










