Last Updated:May 21, 2026, 20:29 IST
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Viral Video: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल अपने एक वीडियो के चलते खूब ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल, जहीर इकबाल ने ‘मेलोडी टॉफी’ के ट्रेंड पर एक मजाकिया वीडियो पोस्ट किया है, जिसे लोग बड़ा तंज मान रहे हैं. वे उन्हें बुरा-भला कहकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. भड़के हुए लोग सोनाक्षी सिन्हा की आस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं. जहीर इकबाल से शादी के बाद लोग अक्सर सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधते हैं. ताजा वीडियो ने उन्हें कपल पर हमले का भरपूर मौका दिया है.
ख़बरें फटाफट
सोनाक्षी सिन्हा को लोग बुरा-भला कह रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@aslisona)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर मेलोडी टॉफी ट्रेंड कर रही है. आम से लेकर खास लोग मेलोडी टॉफी पर कुछ-न-कुछ पोस्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का जब से एक वीडियो वायरल हुआ है, तब से ऐसा हो रहा है. इस बीच, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सितारे मेलोडी टॉफी के बहाने हंसी-मजाक कर रहे हैं. मगर कुछ लोग इसे पीएम मोदी पर तंज मान रहे हैं. वे उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
सोनाक्षी सिन्हा वीडियो में जहीर इकबाल से पूछती नजर आ रही हैं, ‘तुम क्या पूछना चाहते हो?’ जहीर फिर बोलते हैं, ‘तुम्हे पता है कि मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं?’ सोनाक्षी सिन्हा मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘नहीं, बताओ.’ इस पर जहीर इकबाल मेलोडी टॉफी निकालते हुए कहते हैं, ‘मेलोडी खाओ खुद जान जाओ.’ नेटिजेंस जहीर इकबाल के वीडियो को पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर तंज मान रहे हैं. दोनों दिग्गजों ने अपनी मुलाकात को हल्के-फुल्के अंदाज में मेलोडी टॉफी से जोड़कर पेश किया था.
View this post on Instagram
कुछ लोगों को जहीर इकबाल का मजाक नहीं आया रास
सोनाक्षी सिन्हा के वीडियो पर कुछ लोग हंसी-मजाक की बात कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. सोनाक्षी-जहीर का एक्स पर लोग वीडियो पोस्ट करके उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में अभिनय के दम पर कभी कामयाब नहीं हो पाईं. अब ऐसा लगता है कि वो घटिया हथकंडों से सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही हैं. जब पूरा देश ‘मेलोडी’ का आनंद ले रहा है, तब वो इसे बर्बाद कर देती हैं और सबको पता चल जाता है कि वो कौन थीं.’ एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, ‘मेलोडी के लिए क्या ऐड किया.’ एक अन्य यूजर सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल करते हुए कहता है, ‘सुना है कि आपको मंदिरों से ज्यादा मस्जिद पसंद है और भारत से ज्यादा पाकिस्तान. मैं मुंबई में एक इवेंट में था और आप चीफ गेस्ट थीं. मजेदार बात यह थी कि किसी को भी आपसे मेडल लेने में दिलचस्पी नहीं थी, क्योंकि आप तब भी पॉपुलर हीरोइन नहीं थीं और अब भी नहीं हैं.’ तीसरा यूजर कहता है, ‘मेलोडी का विज्ञापन फ्री में हो रहा है. पीएम मोदी जी ने भी मेलोडी के पास जकर मेलोडी का ऐड कर दिया.’
जमकर ट्रोल हो रहीं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा पर एक चौथा यूजर तंस कसते हुए कहता है, ‘तुम्हारा माथा, तुम्हारे करियर से भी बड़ा है.’ पांचवां यूजर कहता है, ‘मुझे आपकी नोक-झोंक पसंद है.’ छठवां यूजर कहता है, ‘भाई अब सुधर जाओ, शादी हो गई है.’ लोग लव जिहाद लिखकर भी उन पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं. गौरतलब है कि दोनों सितारों की शादी पर काफी विवाद हुआ था, क्योंकि सोनाक्षी के शादी के फैसले में सिन्हा परिवार शामिल नहीं था. लोगों ने उनके पति जहीर इकबाल को लव जिहाद के नाम पर खूब ट्रोल किया था. गौरतलब है कि दोनों सितारे ‘डबल एक्सएल’ नाम की मूवी में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने 23 जून 2024 को शादी की थी. वे तब से सोशल मीडिया पर मजेदार रील्स शेयर कर रहे हैं.
About the Author
Abhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Delhi,Delhi,Delhi










