कप्तानी छीने जाने के बाद रोहित को दिया गया अवॉर्ड, संजू-श्रेयस भी सम्मानित
Last Updated:October 08, 2025, 01:53 IST
Rohit Sharma CEAT Cricket Awards: कप्तानी छीने जाने के बाद रोहित शर्मा पहली बार किसी सार्वजनिक समारोह में नजर आए. मौका था सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों का.
ख़बरें फटाफट
मुंबई: महान बल्लेबाज बी एस चंद्रशेखर और ब्रायन लारा को मंगलवार को यहां सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों के दौरान ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ सम्मान दिया गया जबकि भारत के संजू सैमसन और वरुण चक्रवर्ती ने क्रमश: वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज और गेंदबाज का पुरस्कार हासिल किया.
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए एक विशेष स्मृति चिन्ह दिया गया, जबकि श्रेयस अय्यर को 50 ओवर की प्रतियोगिता में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के लिए स्मृति चिन्ह दिया गया.
Some careers set records; a few set horizons. Tonight we honour Brian Lara with the CEAT Lifetime Achievement Award—a salute to craft, charisma, and a legacy that continues to guide how greatness is imagined.
अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज इंग्लैंड के जो रूट ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरूष क्रिकेटर का पुरस्कार जीता. हैरी ब्रुक को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरूष टेस्ट बल्लेबाज घोषित किया गया, जबकि श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट गेंदबाज चुना गया.
Bravo, Sanju Samson. A standard-setting show of power and precision.
(CCR2025, CEATCricketAwards2025, CEATCricketRatingAwards2025, CeatCricketRatings, CCR, CEAT, ThisIsRPG) pic.twitter.com/VRJp1bawCP
भारत की दीप्ति शर्मा को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज चुना गया जबकि स्मृति मंधाना ने सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज का पुरस्कार जीता.
All eyes follow @ImRo45 at CCR2025.
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 69 विकेट लेकर एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने वाले विदर्भ के हर्ष दुबे को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर चुना गया. मुंबई के अंगकृष रघुवंशी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी चुना गया.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 08, 2025, 01:51 IST










