नोएडा एयरपोर्ट पर किराया IGI से अधिक; जेवर से लखनऊ का टिकट ही 5400 रुपए

Last Updated:May 08, 2026, 11:52 IST

Jewar Airport Indigo Flight Fares/Ticket Price News : इंडिगो की शुरुआती टिकट दरों ही देखें तो प्रमुख रूटों पर नोएडा एयरपोर्ट से सफर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से महंगा पड़ रहा है. टैक्‍सी फेयर भी महंगा है. यानि यात्रियों के लिए फिलहाल शुरुआती चरण में यात्रियों के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं. पहला आईजीआई की तुलना में ज्यादा हवाई किराया तो दूसरा जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने का अतिरिक्त खर्च. आइये जानते हैं इस बारे में डिटेल में..

जेवर एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान 15 जून से शुरू हो रही हैं.

Jewar Airport Indigo Flight Fares/Ticket Price | नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें न्‍यूज | ग्रेटर नोएडा में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानि जेवर एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से इंडिगो की कमर्शियल उड़ानें शुरू होने जा रही हैं. लंबे समय से यह दावा किया जा रहा था कि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में जेवर एयरपोर्ट से यात्रा सस्ती पड़ेगी, लेकिन शुरुआती टिकट दरों ने यात्रियों को चौंका दिया है. कई प्रमुख रूटों पर नोएडा एयरपोर्ट का किराया आईजीआई एयरपोर्ट से अधिक सामने आया है. उड़ान शुरू होने से पहले ही किराए ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि जब किराया ही ज्यादा है तो यात्री आखिर नोएडा एयरपोर्ट क्यों चुनेंगे? केवल यही नहीं, जेवर एयरपोर्ट तक जाने के लिए आपको टैक्‍सी का किराया भी अच्‍छा खासा देना पड़ेगा, यानि यहां से सफर करना जेब पर बोझ डालने से कम नहीं.

कई रूटों पर नोएडा एयरपोर्ट का किराया ज्यादा
इंडिगो की वेबसाइट पर दिख रहे शुरुआती किरायों के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए टिकट दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में महंगे हैं. सबसे ज्यादा अंतर लखनऊ रूट पर देखने को मिला.

  • नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ का किराया लगभग 5401 रुपये है, जबकि दिल्ली आईजीआई से यही किराया करीब 3394 रुपये बताया गया है. यानी एक टिकट पर ही करीब 2000 रुपये से ज्यादा का अंतर है.
  • इसी तरह से बेंगलुरु रूट पर नोएडा से करीब 8979 रुपये है तो आईजीआई से यह किराया 8910 रुपये है.
  • हैदराबाद के लिए नोएडा से 6198 रुपये तो आईजीआई से 6129 रुपये है, जबकि नई मुंबई रूट पर नोएडा से 7256 रुपये तो आईजीआई से 6760 रुपये है.
  • नोएडा जेवर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 15 जून का किराया देखें तो यह औसत 7026 रुपये है. वहीं, हिंडन से यह किराया 6760 तो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 6999 रुपये का टिकट है.
  • नोएडा हवाई अड्डे से कोलकाता का 15 जून का किराया 7123 रुपये है. जबकि आईजीआई एयरपोर्ट से यह किराया 5894 रुपये है, जबकि हिंडन एयरपोर्ट से यह 5930 रुपये है.

टैक्स में राहत का दावा भी पूरी तरह असरदार नहीं
दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट को सस्ता बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट को 25 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया था. माना जा रहा था कि इससे एयरलाइंस को बड़ा फायदा मिलेगा और यात्रियों को सस्ती टिकट मिलेंगी. तीन महीने के लिए यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) में भी 25 प्रतिशत तक कटौती कर एयरलाइंस को राहत देने की कोशिश की गई है. इसके बावजूद यात्रियों को शुरुआती दौर में किराए में खास राहत नहीं मिली है. राहत छोडिए, बल्कि ये तो ज्‍यादा है.

15 जून से शुरू होंगी उड़ानें
15 जून 2026 से इंडिगो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल सेवाएं शुरू करेगी. शुरुआती चरण में बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें प्रस्तावित हैं. उड़ान लिस्‍ट के अनुसार, कई घरेलू रूटों पर सेवाएं शुरू होंगी, जिनमें मुंबई, गोवा, लखनऊ, पटना, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी, जयपुर, देहरादून और चंडीगढ़ जैसे शहर शामिल हैं.

उड़ानों का संभावित शेड्यूल
1 जुलाई 2026 से कई उड़ानों को शुरू किया जाएगा. अलग-अलग उड़ानों के लिए सुबह से रात तक का समय निर्धारित किया गया है.

टैक्सी किराए में भी बड़ा अंतर
मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि यात्रियों के लिए एयरपोर्ट तक पहुंचना भी चुनौती बन सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा सेक्टर-18 से जेवर एयरपोर्ट तक टैक्सी का किराया करीब 834 रुपये तक बताया गया है, जबकि ग्रेटर नोएडा परी चौक से यह लगभग 559 रुपये पड़ सकता है. वहीं सेक्टर-18 से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट तक टैक्सी किराया लगभग 625 रुपये बताया गया है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए फिलहाल आईजीआई तक पहुंचना कई मामलों में सस्ता पड़ सकता है.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar | Senior Assistant Editor, News18 Hindi… I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Jewar,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति