Last Updated:May 08, 2026, 11:32 IST
Female Techer and BLO Love Story: यूपी के बदायूं में एक शादीशुदा शिक्षिका को अपने बीएलओ से प्यार करना भारी पड़ गया. महिला अपने बच्चों की चिंता छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई. मगर, जब बीएसए को पता लगा तो ऐसी कार्रवाई कर दी की महिला खुद ही वापस दौड़ी दौड़ी आ गई. आइए जानते हैं पूरा मामला
शिक्षिका प्रेमी संग भागी.
बदायूं: प्यार के लिए कहा जाता है कि लव इज ब्लाइंड… कहीं न कहीं ये कई बार देखने को भी मिला है. कई बार प्यार में न अपने घरवालों की सोचते हैं और नहीं समाज की परवाह करते हैं. कुछ ऐसा ही मामला अब यूपी के बदायूं से सामने आया है. यहां एक महिला शिक्षक को अपने बीएलओ से प्यार हो गया. महिला भूल गई की वो शादीशुदा हैं और उसके 3 बच्चे भी हैं. एक दिन अचानक शिक्षिका अपने घर से प्रेमी के साथ फरार हो गई. कई दिन बीतने के बाद भी जब पत्नी नहीं लौटी तो इसकी शिकायत पति ने पुलिस और बीएसए को दी.
घटना वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की है. यहां तैनात महिला शिक्षिका का लंबे समय से एक युवक से संपर्क था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती चली गईं. इसी बीच कुछ दिन पहले शिक्षिका अचानक घर से गायब हो गई. परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पति ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया. बाद में मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दी गई.
इधर जब शिक्षा विभाग को इस बारे में पता लगा तो हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया. बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और अनुशासनहीनता को आधार मानते हुए वीरेंद्र कुमार सिंह ने महिला शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. जब इस बारे में शिक्षिका को पता चला तो वो दौड़ी दौड़ी अधिकारी के पास पहुंची. हालांकि, आगे का मामला जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.
बीईओ वजीरगंज दिलीप कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर पर पूरे मामले की जांच चल रही है. महिला शिक्षिका का कोई प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है, जिसमें बीएसए साहब द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है. सूत्रों के मुताबिक, निलंबन की जानकारी मिलने के बाद शिक्षिका वापस लौट आई है और विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर अपना पक्ष रखने की कोशिश कर रही है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Budaun,Uttar Pradesh











