स्क्रिप्टेड होते हैं रियलिटी शोज? गीता कपूर ने नकली रोने-धोने के आरोपों पर बताई असलियत

Last Updated:May 22, 2026, 09:12 IST

टीवी के रियलिटी शोज को स्क्रिप्टेड और फेक बताने वालों को कोरियोग्राफर गीता कपूर ने आड़े हाथों लिया है. उन्होंने शोज की ऑथेंटिसिटी पर उठने वाले सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. आलोचना करने वालों को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि जो लोग इसे महज टीआरपी का नाटक समझते हैं, वे खुद सेट पर आएं और अपनी आंखों से सच देखें. इन दिनों गीता कपूर ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ को जज कर रही हैं. उन्होंने साफ किया कि कंटेस्टेंट्स की भावुक कहानियां या जजों के फैसले कभी स्क्रिप्टेड नहीं होते हैं.

नई दिल्ली. रियलिटी शोज में दिखाई जाने वाली कंटेस्टेंट्स की भावुक कहानियां को लेकर दर्शक मानते हैं कि कि ये सिर्फ टीआरपी बटोरने का एक जरिया हैं. अक्सर लोग इन शोज और जजों के फैसलों को पूरी तरह स्क्रिप्टेड और नकली बताते हैं. अब इस पूरे विवाद, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और गलतफहमियों पर मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है और शोज के पीछे की असली सच्चाई बयां की है.

गीता ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा है कि असलियत जानने के लिए लोगों को खुद रियलिटी शोज का हिस्सा बनकर देखना चाहिए, ताकि वे इसके पीछे की असली दुनिया और सच को समझ सकें. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गीता कपूर ने रियलिटी शोज को लेकर लोगों के नजरिए और इसकी ऑथेंटिसिटी पर उठने वाले सवालों पर खुलकर चर्चा की. (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

गीता ने कहा, ‘जो लोग इन शोज की आलोचना करते हैं, उन्हें खुद आकर इसमें हिस्सा लेना चाहिए. आप खुद सोचिए, आप बाहर जाकर लोगों को कितना समझा सकते हैं? भला कोई डांस को कैसे स्क्रिप्ट कर सकता है? डांस को कोरियोग्राफ किया जा सकता है, उसे बेहतर ढंग से पेश किया जा सकता है, किसी की पर्सनैलिटी को संवारा जा सकता है. हमारा काम लोगों के सामने यह लाना होता है कि जो बच्चा स्टेज पर आया है, उसमें क्या खास बात है और वह दूसरों से अलग क्यों है.’ (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

गीता कपूर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘हां, आप बैठकर यह जरूर प्लान कर सकते हैं कि किसी के टैलेंट को सबसे बेहतरीन तरीके से दर्शकों के सामने कैसे पेश किया जाए. अगर लोग इसे स्क्रिप्टिंग कहते हैं, तो यह सिर्फ टैलेंट को दिखाने का एक सुनियोजित तरीका है. लेकिन जब लोग कहते हैं कि यह स्क्रिप्टेड है, तो क्या उनका मतलब यह होता है कि जज भी लिखी-लिखाई लाइनें बोलते हैं? जहां तक मेरी बात है, अगर मुझे कोई ऐसी लाइन लिखकर दी जाए जिसमें यह तय हो कि मुझे किसी के बारे में क्या बोलना है, तो मैं उसे हाथ तक न लगाऊं.’ (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ को जज कर रहीं गीता कपूर ने कहा, ‘मैं ऐसा न तो कर सकती हूं और न ही कभी करूंगी. सुपर डांसर और सोनी चैनल की मेरी पूरी टीम इस बात को अच्छी तरह जानती है. इसलिए, जब लोग आते हैं और कहते हैं कि यह सब स्क्रिप्टेड है, यह सब रोना-धोना नकली है’, तो मेरा उनसे यही कहना है कि वे शो में आएं, हमारे साथ बैठें और खुद इसे देखें. मैं गारंटी दे सकती हूं कि कई बार आप खुद इतने भावुक हो जाएंगे कि शो से वापस जाते समय कहेंगे कि मैं तो इस सब को स्क्रिप्टेड समझता था’, लेकिन असल में ऐसा नहीं है.’ (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

गीता कपूर ने साफ लहजे में कहा, ‘आप किसी की जिंदगी की कहानी को स्क्रिप्ट नहीं कर सकते. हां, आप यह जरूर तय कर सकते हैं कि उस बच्चे के टैलेंट को दर्शकों के सामने किस तरह पेश किया जाए. मैं वाकई उन लोगों की सोच पर हमेशा के लिए विराम लगाना चाहती हूं, जिन्हें लगता है कि ये शोज, यहां के जज या हमारे फैसले स्क्रिप्टेड होते हैं. हमारे फैसले सौ फीसदी असली होते हैं, जजों को कोई स्क्रिप्ट नहीं दी जाती. बस हां, आर्टिस्ट्स को मंच पर पेश करने का तरीका जरूर पहले से प्लान किया जाता है.’ (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

गीता कपूर एक बार फिर डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के नए सीजन में बतौर जज छोटे पर्दे पर लौट आई हैं, जिसकी इस बार की थीम इंडिया वाला डांस रखी गई है. इस शो में गीता मां के साथ जावेद जाफरी, करिश्मा कपूर और टेरेंस लुईस भी जज की कुर्सी संभालते नजर आ रहे हैं. यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर प्रसारित हो रहा है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति