दिल्‍ली में एंट्री पर ट्रकों को 2000 ₹ ग्रीन टैक्‍स देना ही होगा, जानें इसे

नई दिल्‍ली. राजधानी दिल्‍ली में नगर निगम द्वारा कमर्शियल वाहनों पर बढ़ाए गए ग्रीन टैक्स (पर्यावरण शुल्क) बढ़ा दिया गया है. यानी अब दिल्‍ली में प्रवेश करने वाले ट्रकों को कम से कम 2000 रुपए देने होंगे. इसको लेकर ट्रांसपोर्टरों ने 22 से 24 मई तक तीन दिन के चक्का जाम की घोषणा की है.आइए जानते हैं कि क्‍या है ग्रीन टैक्‍स और क्‍यों लगाया गया है?

इनवायरमेंट कंपनसेशन चार्ज ( ईसीसी) एक तरह का पर्यावरण शुल्क है, जो दिल्ली में प्रवेश करने वाले व्यावसायिक वाहनों से लिया जाता है. इसका उद्देश्‍य राजधानी में वाहन प्रदूषण को कम करना है.इसे ग्रीन टैक्‍स कहा जाता है. यह शुल्क मौजूदा टोल टैक्स के अलावा अलग से देना पड़ता है.

1400 रुपए तक बढ़ाया गया

दिल्‍ली नगर निगम ने ईसीसी को बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके तहत हल्के कमर्शियल वाहन और दो-एक्सल ट्रकों के लिए शुल्क 1400 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है. वहीं, तीन-एक्सल और उससे बड़े ट्रकों के लिए शुल्क 2600 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया गया है.

रोजाना कितने ट्रक करते हैं प्रवेश

अधिकारियों के अनुसार रोजाना दिल्ली में करीब 4000 ट्रक प्रवेश करते हैं, जो अलग-अलग राज्‍यों के बॉर्डर से आते हैं. इन सभी ट्रकों पर नया टैक्‍स लागू होगा. इसलिए यूनियन इसका विरोध कर रही है. यह शुल्क दिल्ली सीमा में प्रवेश करने वाले सभी कमर्शियल वाहनों पर लागू होगा.

BS-VI पर टैक्‍स का विरोध

ट्रांसपोर्ट यूनियनों का आरोप है कि BS-VI जैसे कम प्रदूषण वाले वाहनों पर भी ग्रीन टैक्स लगाया जा रहा है. इन पर टैक्‍स लगाना ठीक नहीं है. इसका भी विरोध किया जा रहा है.

BS-IV वाहनों पर भी विवाद

ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के उस फैसले पर भी सवाल उठाए हैं, जिसके तहत 31 अक्टूबर 2026 के बाद BS-IV वाहनों की दिल्ली में एंट्री बंद हो जाएगी, जबकि देश के अन्य हिस्सों में ये वाहन चल सकेंगे.

ट्रांसपोर्टरों की नाराजगी

ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर के अनुसार लगातार बढ़ते टैक्स और प्रतिबंधों ने ट्रांसपोर्ट कारोबार को भारी नुकसान पहुंचाया है. उनका आरोप है कि ग्रीन टैक्स के कारण ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

कब से हड़ताल की चेतावनी

ट्रांसपोर्ट यूनियनों के अनुसार राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर में 22 मई से 24 मई तक ट्रकों और मालवाहक वाहनों का ऑपरेशन बंद रहेगा. इस दौरान दिल्ली में ट्रकों की एंट्री भी रोक दी जाएगी.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति