6 गेंद पर बने 48 रन… 21 साल के बल्लेबाज ने 2 साल पहले मचाई थी तबाही

होमखेलक्रिकेट

6 गेंद पर बने 48 रन… 21 साल के बल्लेबाज ने 2 साल पहले मचाई थी तबाही

Last Updated:October 08, 2025, 13:51 IST

Sediqullah Atal hits 7 sixes in a 48-run over: एक ओवर में ज्यादा से ज्यादा कितने रन बन सकते हैं? आप कहेंगे कि 6 लीगल डिलेवरी पर ज्यादा से ज्यादा 36 रन. लेकिन दो साल पहले क्रिकेट में एक ओवर में 48 रन बने थे जिसमें 7 छक्के शामिल थे.यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के 21 साल के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने बनाए थे जो आज भी कायम है.

सेदिकुल्ला अटल ने खेली थी वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी.

नई दिल्ली. क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते हैं टूटने के लिए. अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने दो साल पहले एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था जो आज भी कायम है. यह विश्व कीर्तिमान एक ओर में 7 छक्के जड़ने के अलावा 48 रन बनाने का है. जब सेदिकुल्लाह ने एक ओवर में सात छक्के जड़कर क्रिकेट जगत में तबाही मचाई उस समय उनकी उम्र 21 साल थी. सेदिकुल्लाह ने मुश्किल समय में उतरकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपनी टीम को जीत की मुहाने तक पहुंचा दिया था. उन्होंने यह कारनामा शाहीन हंटर्स के लिए किया था. काबुल प्रीमियर लीग में अबासिन डिफेंडर्स के खिलाफ सेदिकुल्लाह ने यह कारनामा किया था. जो किसी एक ओवर में बल्लेबाज की ओर से बनाया गया अद्भुत रिकॉर्ड है.उन्होंने 19वें ओवर में डिफेंडर्स के बाएं हाथ के स्पिनर आमिर जजई के खिलाफ 48 रन बनाए थे.

19वें ओवर में शाहीन हंटर्स का स्कोर 6 विकेट पर 158 रन था. कप्तान सेदिकुल्लाह अटल (Sediqullah Atal) 43 गेंदों पर 71 रन बनाकर खेल रहे थे. आमिर जजई ने उस समय तक तीन ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया था. इसके बाद अटल ने 19वें ओवर की पहली गेंद जो नो-बॉल थी उसपर छक्का जड़ दिया. जजई ने फिर पांच गेंदें वाइड फेंक दिए. जिसके बाद अटल ने फ्री हिट का फायदा उठाकर छक्का और जड़ दिया. लेकिन उनका खेल अभी खत्म नहीं हुआ था. गेंदबाज को लाइन में खड़ा करके उन्होंने अगली पांचों गेंदों को सीमा रेखा के पार भेजकर अपनी टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों पर अपना शतक भी पूरा किया.

आमिर जजई ने 79 रन लुटाए
आमिर जजई ने 79 रन देकर 1 विकेट लिया. नवीद जादरान ने आखिरी ओवर में सात रन दिए जिससे हंटर्स ने 6 विकेट पर 213 रन बनाए. सेदिकुल्लाह अटल ने 56 गेंदों में सात चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 118 रन बनाए. जवाब में, डिफेंडर्स 18.3 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गए और हंटर्स ने 92 रनों से जीत दर्ज की.

सेदिकुल्लाह अटल का क्रिकेट करियर
सेदिकुल्लाह अटल एक टेस्ट, 9 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. टेस्ट में उनके नाम तीन रन हैं जबकि वनडे में वह एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 335 रन बना चुके हैं जबकि टी20 इंटरनेशनल में 402 रन बनाए हैं.टी20 में उनके नाम 3 अर्धशतक दर्ज हैं. काबुल के दक्षिण में लोगर से आने वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने 2023 और 2024 में अफगानिस्तान के लिए तीनों प्रारूपों में पदार्पण किया. उन्होंने अपना पहला टी20 सितंबर 2020 में 19 वर्षीय के रूप में शपागीजा प्रीमियर लीग में काबुल ईगल्स के लिए खेला.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2025, 13:51 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति