Last Updated:May 08, 2026, 14:43 IST
Maharajganj News: कहते हैं कि भारत के अलावा अन्य देशों की यात्रा या धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए पैसों की जरुरत होती है, लेकिन पैसे ही नहीं, मन में हौंसला भी बड़ी चीज है. महराजगंज के एक युवक ने भी साइकिल से हज यात्रा कर अनोखी मिसाल पेश की है. उन्होंने आठ देशों का सफर साइकिल से तय कर हजारों किलोमीटर की दूरी पूरी की.
महराजगंज: कहते हैं कि जब आप किसी चीज को अपने मन में ठान लेते हैं तो उसे हर हाल में पूरा किया जा सकता है. इस बात को सच कर दिखाया है महराजगंज जिले के सिसवा क्षेत्र के चैनपुर के रहने वाले गुफरान अंसारी ने, जिन्होंने अपनी अनोखी यात्रा से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. महराजगंज के इस युवा ने अपनी साइकिल यात्रा से न सिर्फ देश-विदेश की यात्रा की है, बल्कि अन्य दूसरों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बने हैं. गुफरान अंसारी ने साइकिल से यात्रा करते हुए हज की यात्रा की है.
उन्होंने साइकिल से हज यात्रा कर एक अलग और अनोखी मिसाल पेश की है. गुफरान ने साइकिल चलाते हुए सिर्फ एक नहीं, बल्कि आठ देशों का सफर साइकिल से पूरा किया है, जो एक बहुत ही मुश्किल सा काम लगता है. उनकी यात्रा दिखाता है कि सफर चाहे कितना लंबा और कठिन हो, लेकिन हौंसले बुलंद हो तो किसी भी लक्ष्य को आसानी से पूरा किया जा सकता है. उन्होंने इस यात्रा के दौरान आने वाली कठिनाइयों से मुंह नहीं मोड़ा, बल्कि परिस्थितियों से लड़ा और इस सफर को पूरा किया. गुफरान की यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा तक समिति नहीं है, बल्कि हजारों लोगों के लिए प्रेरणा का विषय है, जो देश-विदेश की यात्रा करने की सोच रहे हैं और किसी कारणवश वह शुरू नहीं कर पा रहे हैं.
यात्रा के दौरान कठिन परिस्थितियों का किया सामना
गुफरान अंसारी बताते हैं कि साइकिल से इस तरह की हजारों किलोमीटर की दूरी तय करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन सही उद्देश्य के साथ शुरू किया गया सफर पूरा किया जा सकता है. यात्रा के दौरान मौसम की मार, रास्तों की कठिनाइयां और शारीरिक थकान जैसी बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इसके बावजूद भी गुफरान ने हार नहीं मानी, बल्कि अपने इस साइकिल यात्रा को जारी रखा और उसे पूरा किया. उन्होंने अलग-अलग देश की यात्रा करते हुए हज की यात्रा भी पूरी की, जो उनके लिए खास अनुभव रहा.
गुफरान अंसारी महराजगंज जिले के लिए एक गर्व की बात है, जिन्होंने बहुत ही कम संसाधनों के बीच इस असंभव से काम को संभव बनाया है. जब हम उनके घर पहुंचे तो देखकर हैरान हो गए कि एक गरीब परिवार का लड़का किस तरह एक साइकिल से अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहा है. उनके घर की स्थिति बहुत ही सामान्य है, जिसमें परिवार को लेकर चलना ही मुश्किल है, लेकिन उन्होंने इस असंभव काम को पूरा कर सारी बाधाओं को तोड़ दिया है.
यात्रा ने बदल दी गुफरान की जिंदगी
गुफरान अंसारी ने अपनी साइकिल यात्रा से लोगों को यह संदेश दिया है कि यदि आपके अंदर एक दृढ़ इच्छा हो तो कठिन से कठिन लक्ष्य को भी पूरा किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले जैसे सीमावर्ती जिले से निकलकर इस तरह से अलग-अलग देश की यात्रा करना एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है. स्थानीय लोग उनके साहस, धैर्य और पैशन की खूब सराहना कर रहे हैं. गुफरान अंसारी अपनी यात्रा के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत एक्टिव रहते हैं, जहां वह अपने फैंस को अपनी यात्रा की हर एक जानकारी शेयर करते हैं.
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के बाद उनके जीवन में काफी बदलाव देखने को मिला है. पहले उन्हें बहुत गुस्सा आता था, लेकिन अब उन्हें किसी बात पर गुस्सा नहीं आता. इसके साथ ही उन्हें पहले अच्छा भोजन करने का हमेशा मन होता था, लेकिन अब वह हर परिस्थिति में जीना सीख गए हैं. गुफरान अंसारी की साइकिल यात्रा ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Maharajganj,Mahrajganj,Uttar Pradesh










