Last Updated:July 20, 2026, 10:32 IST
Arjun Kapoor Sahiba Bali- अर्जुन कपूर और साहिबा बाली को लॉर्ड्स के क्रिकेट ग्राउंड में साथ देखा गया था जिसके बाद से दोनों के रिश्ते पर चर्चाएं तेज हैं. इन अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने पहला पोस्ट शेयर कर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्शन दिया है. उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ फोटो शेयर की जिसमें लिखा कि हर चीज पर यकीन न करें.
अर्जुन कपूर और साहिबा की डेटिंग की खबरें छाई हुई हैं.
नई दिल्ली. बीते रविवार से सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की डेटिंग की खबरें छाई हुई हैं. हर तरफ उनकी एक फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें वो एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ दिख रहे हैं. अर्जुन कपूर और साहिबा बाली को लॉर्ड्स के क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ देखा गया था जिसके बाद से दोनों की फोटो खूब शेयर हो रही है. दावे किए जा रहे हैं कि अर्जुन कपूर अब एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं. साहिबा बाली ने इन चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर अपना पहला रिएक्शन दिया है.
एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर कर लिखा कि हर चीज पर यकीन न करें. इस फोटो में साहिबा और अर्जुन साथ दिख रहे हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें लोगों का दावा है कि वो अनुष्का शर्मा की तरह दिखती हैं. इस पोस्ट के बाद उन्होंने अर्जुन के साथ फोटो डालकर डेटिंग की खबरें फैलाने वालों की बोलती बंद करा दी है.
2 साल पहले हुआ था अर्जुन कपूर और मलाइका का ब्रेकअप
बता दें, अर्जुन कपूर पहले मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे थे. दोनों की उम्र में 12 साल का बड़ा फासला था जिसके बावजूद कपल काफी लंबे समय से साथ था. यहां तक कि बॉलीवुड के गलियारों में दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं थीं. दावा था कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है, लेकिन 2 साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया.
साहिबा बाली का पोस्ट
अर्जुन कपूर ने साल 2024 में दिवाली पार्टी में कहा था कि वो सिंगल हैं. 2 साल पहले कपल ने अपनी राहें अलग कर ली थीं. उसके बाद से अर्जुन और मलाइका का नाम अलग-अलग लोगों के साथ जुड़ रहा है. दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. अब एक्ट्रेस साहिबा बाली के पोस्ट से साफ है कि दोनों डेट नहीं कर रहे हैं.
साहिबा बाली ने किया रिएक्ट
एक्ट्रेस ने अफवाहों पर किया रिएक्ट
साहिबा बाली एक उभरती हुई कलाकार हैं जिन्होंने ‘लैला मजनू’, ‘बॉर्ड ऑफ ब्लड’, ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी फिल्मों और सीरीज में साइड रोल अदा किया है. उन्होंने इन फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










