Last Updated:July 20, 2026, 07:17 IST
सलमान खान हाल ही में जब मुंबई में एक इवेंट के दौरान नजर आए, तो फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए. सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चा होने लगी कि क्या एक्टर बीमार हैं. अब इन तमाम अटकलों के बीच सलमान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे फैंस की चिंता पर उनका अप्रत्यक्ष रूप से जवाब माना जा रहा है.
ख़बरें फटाफट
सलमान खान की नई तस्वीरें इंटरनेट पर हुईं वायरल.
नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी लेटेस्ट अपीयरेंस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने लगे और कई लोगों ने पूछा कि क्या वह बीमार हैं. इंटरनेट पर चल रही इन अटकलों के बीच सलमान खान ने अपनी तबीयत को लेकर उड़ रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
रविवार को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसे उनकी हेल्थ को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर एक जवाब माना जा रहा है. उन्होंने लिखा, ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’. इस तरह सलमान खान ने अपने फैंस को जवाब दिया है कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है और वो बिल्कुल ठीक हैं.
View this post on Instagram
वायरल हुआ सलमान खान का वीडियो
शुक्रवार को सलमान मुंबई में स्लम रीहैबिलिटेशन अथॉरिटी के नए डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे. हालांकि, इस इवेंट के वीडियो सामने आते ही लोगों का ध्यान उद्घाटन से ज्यादा एक्टर के लुक पर टिक गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल देखकर फैंस सलमान की हेल्थ और लुक को लेकर बातें करने लगे. कुछ लोगों ने कयास लगाए कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है.
सलमान खान के लिए फैंस ने जाहिर की चिंता
एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘मुझे लगता है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है’. दूसरे ने कमेंट किया, ‘वह अपने नेचुरल लुक में हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब वह 60 साल के हो चुके हैं’. जबकि कुछ लोगों ने आशंका जताई कि शायद सलमान खान किसी हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं.
‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे सलमान खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान जल्द ही ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे, जिसका पुराना नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म भारत और चीन के सैनिकों के बीच साल 2020 में लद्दाख के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प पर आधारित है. इसके अलावा, सलमान खान जल्द ही डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली की अगली फिल्म में नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर रिलीज हो सकती है, फिलहाल इसका नाम SVC 63 रखा गया है.
About the Author
Kamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
Source










