नई दिल्ली. साल 2005 में आई फिल्म जहर का गाना अगर तुम मिल जाओ प्यार और शिद्दत की एक पूरी दास्तान है. जब भी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और रूहानी रोमांटिक गानों की बात होती है, तो यह गाना लिस्ट में टॉप पर आता है. इस गाने में इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने आग लगा दी थी. इमरान हाशमी के लवर बॉय वाले अंदाज और उदिता के कातिलाना लुक्स ने इस गाने के विजुअल्स को बेहद खूबसूरत और कड़क बना दिया था. पर्दे पर उनका रोमांस और गाने का सस्पेंस से भरा माहौल लोगों को सीधे दिल पर छू गया था. इस एवरग्रीन गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी मखमली आवाज में गाया था. इसके बेहद इमोशनल बोल सईद कादरी ने लिखे थे. रूप कुमार राठौड़ और अनु मलिक के म्यूजिक ने इसमें वो जादू फूंक दिया कि आज दो दशक बाद भी जब यह गाना बजता है, तो लोग इसमें खो जाते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










