वर्ल्ड कप में मिली पहली हार, भारतीय कप्तान का फूटा गुस्सा, ‘-टॉप ऑर्डर…’

होमखेलक्रिकेट

वर्ल्ड कप में मिली पहली हार, भारतीय कप्तान का फूटा गुस्सा, ‘-टॉप ऑर्डर…’

Last Updated:October 10, 2025, 07:06 IST

हरमनप्रीत कौर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम की टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के फ्लॉप शो से नाराज हैं.भारत का टॉप ऑर्डर लगातार तीसरे मैच में नहीं चल सका.हरमनप्रीत ने कहा कि अब टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को प्रदर्शन करना होगा. हम एक ही गलती बार बार दोहरा रहे हैं.

हार के बाद हरमनप्रीत कौर का शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर फूटा गुस्सा.

नई दिल्ली. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में पहली हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका ने भारत के जबड़े से जीत छीन ली. पिछले दो मैचों की तरह इस मुकाबले में भी भारत के टॉप ऑर्डर के बैटर्स नहीं चले. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस हार से निराश हैं. उन्होंने टॉप ऑर्डर की नाकामी पर कहा कि हम बार बार एक ही गलती कर रहे हैं जो ठीक नहीं है. और अब टॉप ऑर्डर को परफॉर्म करना होगा. भारत ने विश्व कप में तीन मैच खेले हैं जहां उसे दो में जीत जबकि एक में हार मिली है.

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट की हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम पिछले तीन मैच से अपनी गलतियों को दोहरा रही है. भारत ने मौजूदा विश्व कप में अब तक अपने तीनों मैच में शुरुआती पांच से छह विकेट जल्दी गंवाए हैं और निचले क्रम की बल्लेबाजों की बदौलत ही टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर पाई है. भारत के 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेदिन डि कलर्क ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 54 गेंद में आठ चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 84 रन बनाने के अलावा क्लो ट्रायोन (49) के साथ सातवें विकेट के लिए 69 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को 48.5 ओवर में सात विकेट पर 252 रन के स्कोर तक पहुंचाकर जीत दिलाई.

हार के बाद हरमनप्रीत कौर का शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर फूटा गुस्सा.

ऋचा घोष और स्नेह ने 88 रन जोड़े
इससे पहले बाएं हाथ की स्पिनरों ट्रायोन (32 रन पर तीन विकेट) और नोनकुलुलेको मलाबा (46 रन पर दो विकेट) ने भारत का स्कोर छह विकेट पर 102 रन कर दिया था. लेकिन ऋचा घोष (94 रन, 77 गेंद, 11 चौके, चार छक्के) और स्नेह राणा (33 रन, 24 गेंद, छह चौके) ने आठवें विकेट के लिए 53 गेंद में 88 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जिससे मेजबान टीम 251 रन तक पहुंचने में सफल रही। भारत ने अंतिम नौ ओवर में 97 रन जुटाए.

‘हम पिछले तीन मैच से गलतियों को दोहरा रहे हैं’
मौजूदा विश्व कप में भारत की पहली हार के बाद हरनमप्रीत ने कहा, ‘हम पिछले तीन मैच से गलतियों को दोहरा रहे हैं. हमारे शीर्ष क्रम ने जिम्मेदारी नहीं ली. हमें चीजें बदलनी होंगी. हमें अच्छे स्कोर बनाने होंगे. यह एक लंबा टूर्नामेंट है। यह एक कड़ा मैच था लेकिन इससे बहुत कुछ सीखने को मिला. हमें खुद को सकारात्मक सोच में रखना होगा.’

‘ऋचा ने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया है’
हरमनप्रीत ने भारत के लिए शानदार पारी खेलने वाली ऋचा की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘ऋचा ने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया है. आज ऋचा की बल्लेबाजी देखकर हमें बहुत खुशी हुई.वह बड़ा स्कोर बना सकती हैं. उम्मीद है कि वह ऐसा करती रहेंगी.’ हरमनप्रीत ने कहा कि मुकाबला काफी कड़ा था और डि क्लर्क ने मैच उनकी पकड़ से दूर कर दिया. उन्होंने कहा, ‘कड़ा मुकाबला, दोनों टीम काफी अच्छा खेलीं. हम बल्लेबाजी करते हुए लड़खड़ा गए लेकिन फिर भी 250 रन के पार पहुंच गए. हमें शुरुआती विकेट मिले लेकिन डि क्लर्क ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की.जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की उससे पिच बिल्कुल अलग लग रही थी. वे जीत के हकदार थे.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 10, 2025, 07:06 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति