Last Updated:October 02, 2025, 13:58 IST
Bigg Boss 19 से आवेज दरबार 28 सितंबर को लोएस्ट वोट्स के कारण बाहर हो गए हैं. बाहर आने के बाद उनके तेवर बदले-बदले से नजर आए. हाल ही में उन्होंने वॉलेंटरी एक्जिट की अफवाहों और अमाल मलिक के झूठे दावों की पोल खोल दी.
ख़बरें फटाफट
बिग बॉस 19 से एविक्ट होते ही आवेज दरबार ने अमाल मलिक की पोल खोली.
नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबार इस वीकेंड के वार में बाहर हो गए. अच्छी खासी फैंस फॉलोइंग होने के बाद भी आवेज दरबार को लोएस्ट वोट्स मिले और 28 सितंबर को उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. लेकिन इसके बाद चर्चाएं ये शुरू हुईं कि उन्होंने वॉलेंटरी एक्जिट ली है. हमारी सहयोगी वेब साइट न्यूज18 के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में आवेज ने न सिर्फ इन रिपोर्ट्स को झूठा बताया, बल्कि म्यूजिशयन अमाल मलिक पर उन्हें ‘बिजनेस’ देने के दावों को लेकर करारा जवाब भी दिया.
न्यूज18 शोशा को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आवेज ने न वॉलेंटरी एक्जिट की अफवाहों को सिरे से खारिज किया, बल्कि म्यूजिशियन अमाल मलिक के उन दावों पर भी जोरदार पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे आवेज को ‘बिजनेस’ देते हैं.
‘अमाल के दावे झूठे, चैट्स प्रूफ हैं सामने’
आवेज ने न्यूज18 शोशा को अमाल मलिक के साथ अपनी इंस्टाग्राम चैट दिखाते हुए सबूतों के साथ उन पर झूठे दावे करने का आरोप लगाया. आवेज ने कहा, ‘मैंने कहीं उनसे काम मांगा है? और 20 लाख वाले दावे के बारे में, उनका शुक्रिया कि उन्होंने मेरे रेट्स दुनिया के सामने रख दिए. वैसे, अमाल के लिए मैं कभी काम कर ही नहीं सकता. क्योंकि उन्होंने मुझे चैलेंज किया है कि उनके साथ काम न करूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘पहली बात, अगर चाहेंगे भी तो मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता और दूसरी बात, मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य उनके साथ काम न करे. मैं अपने दोस्तों को भी मनाऊंगा कि वो कभी अमाल के साथ काम न करें.’
अरमान और डब्बू मलिक के मैसेज पर क्या बोले आवेज
आवेज ने अमाल के भाई अरमान मलिक और पिता डब्बू मलिक को मैसेज देते हुए कहा, ‘आपको माफी मांगने की जरूरत नहीं है. अमाल और मैं दोनों इतने बड़े हो चुके हैं कि हम अपने मसले खुद सुलझा सकते हैं. फिक्र न करें, मैं नीचे स्तर तक नहीं जाऊंगा और न ही उनके बारे में जो कुछ भी जानता हूं, वो सबको बताऊंगा. मैं सिर्फ उन झूठे आरोपों को साफ करूंगा जो उन्होंने मेरे ऊपर लगाए हैं.’
वॉलंटरी एक्जिट क्यों करूंगा?
आवेज ने अपने वॉलंटरी एक्जिट की रिपोर्ट्स पर गुस्सा जताते हुए कहा, ‘क्या वॉलंटरी एक्जिट में कोई 2 करोड़ लेकर बाहर आता है? अगर मिल भी रहे होते तो बात अलग थी. सच कहूं तो, मुझे शो में बहुत मजा आ रहा था. जब गौहर ने मुझे सब बता दिया था, तब मैं सुपर पंप्ड था. मैं तैयार था कि अब सबकी वाट लगाऊंगा, लेकिन मौका नहीं मिला. मुझे यह भी बुरा लगा कि मुझे अपने दोस्तों को बाय बोलने का मौका भी नहीं मिला. वह एविक्शन दूसरे लेवल का था.’
क्यों हुए थे आवेज एविक्ट?
28 सितंबर को आवेज दरबार को बिग बॉस 19 के घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, क्योंकि उन्हें दर्शकों के वोट्स सबसे कम मिले थे. सोशल मीडिया स्टार, जो अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मीराजकर के साथ घर में दाखिल हुए थे. लेकिन शो में दोनों को मसाला नहीं दे सके, जिसकी जनता उम्मीद लगा रही थी. पहले शो से नगमा बाहर निकली और कुछ ही हफ्तों के बाद आवेज घर से बाहर हो गए. उनके एविक्शन से कुछ देर पहले ही उनकी सिस्टर-इन-लॉ गौहर खान ने उन्हें गेम को समझने और खुलकर खेलने की बात की थी.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
October 02, 2025, 13:58 IST











