लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के पांच गांव को चोरों ने बनाया निशाना, 20 लाख के जेवरात लेकर फरार

Last Updated:May 09, 2026, 13:44 IST

सीतापुर के लहरपुर में एक रात में पांच घरों में 15 से 20 लाख की चोरी, सोने चांदी के जेवर और नकदी गायब, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही, गांव में दहशत है

सीतापुर में चोरी के बाद दहशत में ग्रामीण

सीतापुर: जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में पांच घरों को निशाना बनाकर इलाके में सनसनी फैला दी. भदफर चौकी क्षेत्र के एक गांव में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक चोर करीब 15 से 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

घर के दरवाजे और खिड़की तोड़कर घुसे चोर

बताया जा रहा है कि देर रात गांव के लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी चोरों ने अलग-अलग पांच मकानों को निशाना बनाया. चोरों ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी तथा बक्सों में रखे कीमती जेवरात, नकदी और अन्य सामान पार कर दिया. सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो घरों का सामान बिखरा पड़ा मिला. एक साथ पांच घरों में चोरी की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं. लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. वहीं पीड़ित परिवारों का कहना है कि घर में शादी और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए रखे गए जेवर भी चोरी हो गए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही जांच

घटना की सूचना पर लहरपुर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा. एक ही रात में पांच घरों में हुई चोरी की इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है और लोग रात में जागकर पहरा देने को मजबूर हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Sitapur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति