अजय देवगन-काजोल का प्रोडक्शन हाउस का बदला नाम , अब कहलाएगा ‘देवगन सिनेएक्स’, दुर्गा पूजा पर किया बड़ा ऐलान

Last Updated:October 02, 2025, 12:41 IST

अजय देवगन और काजोल ने जुहू के एसएनडीटी विमेंस कॉलेज ग्राउंड में नॉर्थ बॉम्बे सार्वजानिन दुर्गा पूजा पर एनवाई फिल्म्स को देवगन सिनेएक्स नाम से रीब्रांड किया.

दुर्गा पूजा पर अजय देवगन और काजोल ने ये ऐलान किया है.

नई दिल्ली. महानवमी के पावन अवसर पर बॉलीवुड के फेमस कपल अजय देवगन और काजोल ने एक नई शुरुआत की है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. मुंबई के जुहू स्थित एसएनडीटी विमेंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित प्रतिष्ठित नॉर्थ बॉम्बे सार्वजानिन दुर्गा पूजा पंडाल में अजय देवगन ने ‘एनवाई फिल्म्स’ को नए नाम ‘देवगन सिनेएक्स’ के रूप में रीब्रांड किया. इस ऐतिहासिक रीब्रांडिंग का आगाज ऐतिहासिक नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा के मौके पर जुहू स्थित एसएनडीटी विमेंस कॉलेज ग्राउंड में धूमधाम से किया गया.

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुर्गा उत्सव की दो तस्वीरें साझा कीं. पहली तस्वीर में अजय और काजोल अपने बैनर के नए नाम वाला एक बोर्ड पकड़े हुए हैं और दूसरी तस्वीर में वह अपने परिवार के साथ फोटो क्लिक करवाते दिखाई दे रहे हैं. काजोल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक नया नाम, सिनेमा के लिए वही प्यार, पेश है देवगन सिनेएक्स.’

View this post on Instagram

इस मौके पर अजय देवगन ने कहा, ‘दुर्गा पूजा परंपरा, एकजुटता और साझी खुशियों का त्योहार है और काफी हद तक सिनेमा भी यही काम करता है. यह लोगों को कहानियों के जरिए करीब लाता है. आज के दिन हमारे सिनेमाघरों के नए अध्याय की घोषणा करने से बेहतर और क्या दिन हो सकता था. देवगन सिनेक्स के साथ, हमारा विजन है कि हम दर्शकों के लिए सिनेमा के इस जादू को स्टेट-ऑफ-द-आर्ट फॉर्मेट में लेकर आएं.’

अजय देवगन अब तक कई फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले काजोल की फिल्म ‘मां’ का निर्माण किया था. ‘मां’ फिल्म के साथ काजोल ने तीन साल के लंबे अंतराल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी. विशाल फुरिया ने फिल्म को डायरेक्ट किया था. हाल ही में, वह जियो हॉटस्टार की सीरीज ‘द ट्रायल’ के दूसरे सीजन में दिखाई दी थीं.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 02, 2025, 12:41 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति